सुपारी की कालाबाजारी, दो करोड़ की कीमत के 4500 बैग पकड़ाए, जीएसटी ने की सबसे बड़ी कार्रवाई

BHOPAL, MP

भोपाल में जीएसटी टीम ने 4500 बैगों में भरी 41 टन सुपारी जब्त की है जिसमें करीब दो करोड़ टैक्स चोरी होने का अनुमान है। यह कार्रवाई बैरसिया के एक गोदाम से की गई, जहां सुपारी का कोई रिकॉर्ड नहीं मिला। गोदाम को सील कर दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की टीम ने एक बड़ी चोरी पकड़ी है। भोपाल में टीम ने 4500 बैगों में भरी 41 टन सुपारी जब्त की है। जीएसटी विभाग के अफसरों को इस मामले में करीब दो करोड़ टैक्स की चोरी का अनुमान है।

भोपाल में सुपारी के मामले में जीएसटी की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम ने मंगलवार को बैरसिया के एक गोदाम से 31 टन सुपारी जब्त की है। टीम ने जब छापेमारी की तो इस सुपारी के बारे में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

मालिक तक का पता नहीं

अधिकारियों के अुनसार अभी यह भी पता नहीं चला है कि सुपारी का मालिक कौन है? इस गोदाम में इतनी मात्रा में सुपारी कहां से आई और कहां भेजा जाना था? इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। जीएसटी विभाग के अफसरों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि यह गोदाम अनिल जैन नामक व्यक्ति ने किराए पर लिया है।

छापा मारने ऐसे पहुंची जीएसटी की टीम

बताया जा रहा है कि सीजीएसटी के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि यहां रखी सुपारी मंगलवार को कहीं और भेजी जा रही है। इसमें कर चोरी का संदेह होने पर टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान यहां सुपारी से भरे 4500 बैग मिले। हर बैग में 70 किलोग्राम सुपारी भरी हुई थी। टीम ने सुपारी को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस गोदाम में एक सप्ताह पहले सुपारी रखा गया था।

2 करोड़ की जीएसटी चोरी का अनुमान

इसमें दो करोड़ रुपये जीएसटी चोरी का प्रारंभिक अनुमान है। पूछताछ और जांच के बाद सही आकलन सामने आएगा। अधिकारियों के अनुसार अभी इस मामले की जांच जारी है। पूर्ण आंकलन पूरी कार्रवाई होने के बाद ही जारी किया जाएगा।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2025 By दैनिक जागरण

सुपारी की कालाबाजारी, दो करोड़ की कीमत के 4500 बैग पकड़ाए, जीएसटी ने की सबसे बड़ी कार्रवाई

BHOPAL, MP

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) की टीम ने एक बड़ी चोरी पकड़ी है। भोपाल में टीम ने 4500 बैगों में भरी 41 टन सुपारी जब्त की है। जीएसटी विभाग के अफसरों को इस मामले में करीब दो करोड़ टैक्स की चोरी का अनुमान है।

भोपाल में सुपारी के मामले में जीएसटी की अब तक की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (सीजीएसटी) की टीम ने मंगलवार को बैरसिया के एक गोदाम से 31 टन सुपारी जब्त की है। टीम ने जब छापेमारी की तो इस सुपारी के बारे में कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

मालिक तक का पता नहीं

अधिकारियों के अुनसार अभी यह भी पता नहीं चला है कि सुपारी का मालिक कौन है? इस गोदाम में इतनी मात्रा में सुपारी कहां से आई और कहां भेजा जाना था? इसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। जीएसटी विभाग के अफसरों ने जब पूछताछ की तो पता चला कि यह गोदाम अनिल जैन नामक व्यक्ति ने किराए पर लिया है।

छापा मारने ऐसे पहुंची जीएसटी की टीम

बताया जा रहा है कि सीजीएसटी के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि यहां रखी सुपारी मंगलवार को कहीं और भेजी जा रही है। इसमें कर चोरी का संदेह होने पर टीम ने छापा मारा। छापेमारी के दौरान यहां सुपारी से भरे 4500 बैग मिले। हर बैग में 70 किलोग्राम सुपारी भरी हुई थी। टीम ने सुपारी को जब्त कर गोदाम को सील कर दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि इस गोदाम में एक सप्ताह पहले सुपारी रखा गया था।

2 करोड़ की जीएसटी चोरी का अनुमान

इसमें दो करोड़ रुपये जीएसटी चोरी का प्रारंभिक अनुमान है। पूछताछ और जांच के बाद सही आकलन सामने आएगा। अधिकारियों के अनुसार अभी इस मामले की जांच जारी है। पूर्ण आंकलन पूरी कार्रवाई होने के बाद ही जारी किया जाएगा।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/black-marketing-of-betel-nut-was-caught-by-4500-bags/article-9538

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.