100 करोड़ की काली कमाई लगाई ठिकाने, पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पास 8 करोड़ की प्रॉपर्टी और मिली

BHOPAL, MP

परिवहन विभाग के पूर्व आरक्षक को लेकर हर दिन हो रहे चौंकाने वाले खुलासे. आवास और कार्यालय की जांच में भोपाल लोकायुक्त टीम को करीब 8 करोड़ की संपत्ति मिली.

 बीते दिन जंगल में मिले भारी मात्रा में गोल्ड और करोड़ों के कैश के मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है. बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग से नौकरी छोड़ने के बाद सौरभ शर्मा ने अपने मित्र के साथ मिलकर परिवहन विभाग की दलाली और परिवहन चौकियां से अवैध वसूली का काम लगातार जारी रखा. आरोप है कि उसने सालभर में लगभग 100 करोड़ रु की काली कमाई को यहां से वहां किया है. इसके साथ ही जिस गाड़ी से करोड़ों रुपए नगदी और सोना पकड़ा गया, वह सौरभ शर्मा ने ही अपने दोस्त के नाम से खरीदी थी. वहीं, जांच के दौरान सौरभ शर्मा के आवास और कार्यालय से करीब 8 करोड़ की संपत्ति और मिली है.

आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को कार्रवाई की गई, जिसमें लोकायुक्त की 2 टीम ने सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित मकान और कार्यालय में जांच की गई. जिसमें सौरभ शर्मा के पास आय से अधिक संपत्ति होना पाया गया. इसे लेकर लोकायुक्त महानिदेशक जयदीप प्रसाद के निर्देश पर सौरभ शर्मा के विरुद्ध प्राप्त गोपनीय सत्यापन के बाद अपराध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

करीब 8 करोड़ की संपत्ति मिली

लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान सौरभ शर्मा के मकान पर 3 करोड़ 86 लाख कीमत की संपत्ति पाई गई. जिसमें वाहन, घर के सामान, आभूषण और नकदी भी शामिल है. वहीं, आरोपी के कार्यालय जहां उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर का निवास भी है, करीब 4 करोड़ 12 लाख की संपत्ति पाई गई. दोनों जगह से कुल मिलाकर करीब 8 करोड़ की संपत्ति पाई गई है. बताया गया कि जांच में मिले अभिलेखों का परीक्षण कर विवेचना की जाएगी और उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
23 Dec 2024 By दैनिक जागरण

100 करोड़ की काली कमाई लगाई ठिकाने, पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा के पास 8 करोड़ की प्रॉपर्टी और मिली

BHOPAL, MP

 बीते दिन जंगल में मिले भारी मात्रा में गोल्ड और करोड़ों के कैश के मामले में लोकायुक्त की कार्रवाई लगातार जारी है. बताया जा रहा है कि परिवहन विभाग से नौकरी छोड़ने के बाद सौरभ शर्मा ने अपने मित्र के साथ मिलकर परिवहन विभाग की दलाली और परिवहन चौकियां से अवैध वसूली का काम लगातार जारी रखा. आरोप है कि उसने सालभर में लगभग 100 करोड़ रु की काली कमाई को यहां से वहां किया है. इसके साथ ही जिस गाड़ी से करोड़ों रुपए नगदी और सोना पकड़ा गया, वह सौरभ शर्मा ने ही अपने दोस्त के नाम से खरीदी थी. वहीं, जांच के दौरान सौरभ शर्मा के आवास और कार्यालय से करीब 8 करोड़ की संपत्ति और मिली है.

आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज

न्यायालय से सर्च वारंट मिलने के बाद 19 दिसंबर और 20 दिसंबर को कार्रवाई की गई, जिसमें लोकायुक्त की 2 टीम ने सौरभ शर्मा के अरेरा कॉलोनी स्थित मकान और कार्यालय में जांच की गई. जिसमें सौरभ शर्मा के पास आय से अधिक संपत्ति होना पाया गया. इसे लेकर लोकायुक्त महानिदेशक जयदीप प्रसाद के निर्देश पर सौरभ शर्मा के विरुद्ध प्राप्त गोपनीय सत्यापन के बाद अपराध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया.

करीब 8 करोड़ की संपत्ति मिली

लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान सौरभ शर्मा के मकान पर 3 करोड़ 86 लाख कीमत की संपत्ति पाई गई. जिसमें वाहन, घर के सामान, आभूषण और नकदी भी शामिल है. वहीं, आरोपी के कार्यालय जहां उसके सहयोगी चेतन सिंह गौर का निवास भी है, करीब 4 करोड़ 12 लाख की संपत्ति पाई गई. दोनों जगह से कुल मिलाकर करीब 8 करोड़ की संपत्ति पाई गई है. बताया गया कि जांच में मिले अभिलेखों का परीक्षण कर विवेचना की जाएगी और उसी अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/black-money-worth-rs-100-crore-hidden-property-worth-rs/article-6085

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.