मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेज देने वाली 8 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्पष्ट निर्देशों के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने प्रदेश में बड़ी सख्ती दिखाते हुए एक अहम कदम उठाया है।

 फर्जी दस्तावेजों और झूठी जानकारी के आधार पर ठेके लेने वाली 8 बड़ी कंपनियों को काली सूची में डाल दिया गया है। इन कंपनियों पर सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को बढ़ावा देने का आरोप है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन कंपनियों की कार्यप्रणाली में गंभीर त्रुटियां या गड़बड़ियां पाई जाएं, उन्हें चिन्हित कर जांच के बाद कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस निर्णय का उद्देश्य प्रदेश में शहरी विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और भ्रष्ट ठेकेदारों पर अंकुश लगाना है।

ब्लैकलिस्ट की गई कंपनियों की सूची:

  1. मेसर्स यादव ट्रेडर्स – खरगौन

  2. मेसर्स हेमन्त जैन एण्ड एसोसिएट्स – इंदौर

  3. मेसर्स कार्तिक इंटरप्राइजेज – इंदौर

  4. मेसर्स शिवम कन्स्ट्रक्शन – शिवपुरी

  5. मेसर्स विक्की कुमार तुरकोलिया – चंपारण, बिहार

  6. मेसर्स यशोदा मार्केटिंग – पटना, बिहार

  7. मेसर्स के.एल.डी. क्रिएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. – कानपुर, उत्तर प्रदेश

  8. मेसर्स पौराणिक ट्रेडर्स – नागौद

इन कंपनियों ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर सरकारी परियोजनाओं में ठेके हासिल किए थे। अब इनके विरुद्ध विस्तृत जांच के बाद संभावित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले पर स्पष्ट किया कि प्रदेश में पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करने वाली एजेंसियों को ही अवसर दिया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
27 Jul 2025 By दैनिक जागरण

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई: फर्जी दस्तावेज देने वाली 8 कंपनियां ब्लैकलिस्ट

Bhopal, MP

 फर्जी दस्तावेजों और झूठी जानकारी के आधार पर ठेके लेने वाली 8 बड़ी कंपनियों को काली सूची में डाल दिया गया है। इन कंपनियों पर सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं को बढ़ावा देने का आरोप है।

नगरीय प्रशासन एवं विकास आयुक्त संकेत भोंडवे ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जिन कंपनियों की कार्यप्रणाली में गंभीर त्रुटियां या गड़बड़ियां पाई जाएं, उन्हें चिन्हित कर जांच के बाद कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस निर्णय का उद्देश्य प्रदेश में शहरी विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और भ्रष्ट ठेकेदारों पर अंकुश लगाना है।

ब्लैकलिस्ट की गई कंपनियों की सूची:

  1. मेसर्स यादव ट्रेडर्स – खरगौन

  2. मेसर्स हेमन्त जैन एण्ड एसोसिएट्स – इंदौर

  3. मेसर्स कार्तिक इंटरप्राइजेज – इंदौर

  4. मेसर्स शिवम कन्स्ट्रक्शन – शिवपुरी

  5. मेसर्स विक्की कुमार तुरकोलिया – चंपारण, बिहार

  6. मेसर्स यशोदा मार्केटिंग – पटना, बिहार

  7. मेसर्स के.एल.डी. क्रिएशन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रा. लि. – कानपुर, उत्तर प्रदेश

  8. मेसर्स पौराणिक ट्रेडर्स – नागौद

इन कंपनियों ने फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत कर सरकारी परियोजनाओं में ठेके हासिल किए थे। अब इनके विरुद्ध विस्तृत जांच के बाद संभावित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस मामले पर स्पष्ट किया कि प्रदेश में पारदर्शिता और ईमानदारी से कार्य करने वाली एजेंसियों को ही अवसर दिया जाएगा। किसी भी स्तर पर लापरवाही या धोखाधड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/blacklists-8-companies-giving-fake-documents-on-the-instructions-of/article-28995

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.