होटल के कमरों में कपल्स की जासूसी: स्पाई कैमरे से निजी वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, छात्रा निकली गैंग की सरगना

Gwalior, MP

सिटी सेंटर स्थित होटल विराट इन से कपल्स की प्राइवेसी से खिलवाड़ करने वाला बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने उस गैंग को दबोचा है जो होटल के कमरों में बल्ब होल्डर जैसे दिखने वाले स्पाई कैमरे लगाकर कपल्स के वीडियो शूट करता था और फिर ब्लैकमेल करता था।

 गिरोह की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि इंजीनियरिंग की छात्रा राधा चौबे निकली। उसके साथ बॉयफ्रेंड भूपेंद्र धाकड़ और उसका दोस्त बृजेश धाकड़ भी गिरफ्तार हुए हैं।

ऐसे रचते थे प्लान

राधा होटल में जाकर पहले रूम बुक करती थी। इसके बाद भूपेंद्र और बृजेश आते और बल्ब होल्डर की जगह स्पाई कैमरा फिट कर देते। करीब सात दिन बाद वे फिर वही कमरा बुक करते, कैमरा निकालकर उसमें से रिकॉर्डिंग ले जाते और नया कैमरा फिट कर जाते। इस तरह कई कपल्स के वीडियो उनके कब्जे में आ गए।

होटल विराट इन ही क्यों चुना?

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने होटल विराट इन को इसलिए चुना क्योंकि यह सिटी सेंटर में है और यहां ज्यादातर कपल्स आते हैं। ऐसे में उनका टारगेट आसानी से मिल जाता था।

रेलवे कर्मचारी बने शिकार

ग्वालियर के चीनोर निवासी रेलवे कर्मचारी पुष्पेंद्र प्रजापति के साथ भी यही हुआ। वह 26 जुलाई को गर्लफ्रेंड के साथ इसी होटल के रूम नंबर 203 में रुका था। कुछ दिन बाद उसे वॉट्सऐप पर मैसेज आया कि उसके निजी पलों की वीडियो रिकॉर्डिंग है और 1 लाख रुपए न दिए तो वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।

डर के कारण उसने पहले 5 हजार, फिर 45 हजार और उसके बाद 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब दबाव बढ़ा तो उसने अपने परिवार को बताया और फिर पुलिस से शिकायत की। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने गिरोह को पकड़ा।

एमबीए की फीस के लिए बनी ब्लैकमेलर

पूछताछ में राधा ने बताया कि वह एमबीए करना चाहती थी लेकिन घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए उसने ब्लैकमेलिंग का रास्ता अपनाया और बॉयफ्रेंड भूपेंद्र व उसके दोस्त को साथ मिला लिया।

धोखे में खुद भी फंसी

गिरोह की सरगना राधा खुद भी धोखे का शिकार थी। उसका बॉयफ्रेंड भूपेंद्र खुद को कुंवारा बताकर उसके साथ रह रहा था। लेकिन जांच में सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा है। यह बात राधा को पता ही नहीं थी।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
28 Aug 2025 By दैनिक जागरण

होटल के कमरों में कपल्स की जासूसी: स्पाई कैमरे से निजी वीडियो बनाकर करते थे ब्लैकमेल, छात्रा निकली गैंग की सरगना

Gwalior, MP

 गिरोह की मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि इंजीनियरिंग की छात्रा राधा चौबे निकली। उसके साथ बॉयफ्रेंड भूपेंद्र धाकड़ और उसका दोस्त बृजेश धाकड़ भी गिरफ्तार हुए हैं।

ऐसे रचते थे प्लान

राधा होटल में जाकर पहले रूम बुक करती थी। इसके बाद भूपेंद्र और बृजेश आते और बल्ब होल्डर की जगह स्पाई कैमरा फिट कर देते। करीब सात दिन बाद वे फिर वही कमरा बुक करते, कैमरा निकालकर उसमें से रिकॉर्डिंग ले जाते और नया कैमरा फिट कर जाते। इस तरह कई कपल्स के वीडियो उनके कब्जे में आ गए।

होटल विराट इन ही क्यों चुना?

आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने होटल विराट इन को इसलिए चुना क्योंकि यह सिटी सेंटर में है और यहां ज्यादातर कपल्स आते हैं। ऐसे में उनका टारगेट आसानी से मिल जाता था।

रेलवे कर्मचारी बने शिकार

ग्वालियर के चीनोर निवासी रेलवे कर्मचारी पुष्पेंद्र प्रजापति के साथ भी यही हुआ। वह 26 जुलाई को गर्लफ्रेंड के साथ इसी होटल के रूम नंबर 203 में रुका था। कुछ दिन बाद उसे वॉट्सऐप पर मैसेज आया कि उसके निजी पलों की वीडियो रिकॉर्डिंग है और 1 लाख रुपए न दिए तो वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे।

डर के कारण उसने पहले 5 हजार, फिर 45 हजार और उसके बाद 50 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। जब दबाव बढ़ा तो उसने अपने परिवार को बताया और फिर पुलिस से शिकायत की। इसी नंबर के आधार पर पुलिस ने गिरोह को पकड़ा।

एमबीए की फीस के लिए बनी ब्लैकमेलर

पूछताछ में राधा ने बताया कि वह एमबीए करना चाहती थी लेकिन घर की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। पैसों की जरूरत पूरी करने के लिए उसने ब्लैकमेलिंग का रास्ता अपनाया और बॉयफ्रेंड भूपेंद्र व उसके दोस्त को साथ मिला लिया।

धोखे में खुद भी फंसी

गिरोह की सरगना राधा खुद भी धोखे का शिकार थी। उसका बॉयफ्रेंड भूपेंद्र खुद को कुंवारा बताकर उसके साथ रह रहा था। लेकिन जांच में सामने आया कि वह पहले से शादीशुदा है। यह बात राधा को पता ही नहीं थी।

फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है और होटल प्रबंधन की भूमिका की भी जांच शुरू कर दी है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/blackmail-students-used-to-make-a-gang-leader-by-making/article-31761

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.