जबलपुर में फर्जी इंस्टाग्राम आईडी से ब्लैकमेलिंग का खुलासा, छात्रा से 50 हजार ऐंठने वाला युवक नागपुर से गिरफ्तार

जबलपुर (म.प्र.)

On

दोस्त के नाम से बनाई नकली आईडी, पुलिस जांच में सामने आईं 100 से ज्यादा फर्जी प्रोफाइल; पेन ड्राइव और मोबाइल से 250 से अधिक लड़कियों की तस्वीरें बरामद

मध्य प्रदेश के जबलपुर में सोशल मीडिया के जरिए ब्लैकमेलिंग का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने 23 वर्षीय युवक साहिल विश्वकर्मा को नागपुर से गिरफ्तार किया है, जिसने अपने ही दोस्त के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर एक एमबीए छात्रा से करीब 50 हजार रुपये ऐंठ लिए। जांच के दौरान आरोपी के मोबाइल और पेन ड्राइव से 250 से अधिक लड़कियों की तस्वीरें और सोशल मीडिया से जुड़े कई संदिग्ध डाटा मिले हैं।

यह मामला 11 मार्च को सामने आया, जब 23 वर्षीय छात्रा ने बरगी नगर पुलिस चौकी पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। छात्रा ने बताया कि किसी व्यक्ति ने उसके दोस्त हर्षित मिश्रा के नाम से फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाकर उसे धमकी दी कि उसके निजी फोटो और वीडियो वायरल कर दिए जाएंगे। बदनामी के डर से छात्रा ने पहले आरोपी को पैसे दिए, लेकिन धमकी का सिलसिला जारी रहा।

पुलिस के अनुसार आरोपी साहिल विश्वकर्मा बरगी नगर का रहने वाला है और नागपुर में एक निजी कंपनी में काम करता था। उसने इंस्टाग्राम पर अपने दोस्त हर्षित मिश्रा की फोटो लगाकर फर्जी आईडी बनाई और उसी के नाम से छात्रा से संपर्क किया। शुरुआत में उसने युवती को यह कहकर डराया कि उसके पास कुछ निजी फोटो और वीडियो हैं, जिन्हें वायरल किया जा सकता है।

जांच में सामने आया कि आरोपी ने पहले फोन पर छात्रा से बात कर उसे डराया और कहा कि ये फोटो-वीडियो उसे हर्षित ने दिए हैं। इसके बाद उसने पैसों की मांग शुरू कर दी। युवती ने बदनामी के डर से उसे पहले 8,500 रुपये दिए। बाद में आरोपी लगातार धमकियां देकर करीब एक महीने में उससे 50 हजार रुपये तक वसूल चुका था।

पुलिस के मुताबिक 18 फरवरी को आरोपी ने छात्रा को फोन कर धमकी दी कि यदि वह पैसे नहीं देगी तो उसके फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा। इतना ही नहीं, उसने युवती पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव भी बनाया। लगातार बढ़ती धमकियों से परेशान होकर छात्रा ने आखिरकार पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। बरगी नगर चौकी प्रभारी सरिता पटेल के नेतृत्व में टीम नागपुर पहुंची और आरोपी के ठिकाने पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, ओटीजी डिवाइस और कई सिम कार्ड जब्त किए हैं।

डिजिटल डिवाइस की जांच में पुलिस को चौंकाने वाली जानकारी मिली। आरोपी के पास 100 से ज्यादा फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पाई गईं, जिनमें कई लड़कियों के नाम से प्रोफाइल बनाई गई थीं। इसके अलावा पेन ड्राइव और फोन से 250 से ज्यादा लड़कियों की तस्वीरें बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार ये लड़कियां मध्य प्रदेश के अलावा महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की हैं।

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह पहले लड़कियों के नाम से सोशल मीडिया पर दोस्ती करता था। बातचीत के दौरान वह उनके रिश्तों और निजी जानकारी जुटाता और बाद में उसी आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था। पुलिस को आशंका है कि इस तरह के कई और मामले सामने आ सकते हैं।

फिलहाल पुलिस आरोपी के खिलाफ आईटी और आपराधिक धाराओं के तहत कार्रवाई कर रही है। उसे सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस अन्य पीड़ितों की पहचान करने और आरोपी के नेटवर्क की जांच भी कर रही है।

----------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

-----------------

www.dainikjagranmpcg.com
16 Mar 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/blackmailing-through-fake-instagram-id-exposed-in-jabalpur-youth-who/article-48223

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.