- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- क्रेन के टायर में हवा भरने के दौरान ब्लास्ट, 2 मजदूरों की मौके पर मौत
क्रेन के टायर में हवा भरने के दौरान ब्लास्ट, 2 मजदूरों की मौके पर मौत
Burhanpur, MP
बुरहानपुर में सड़क बनाने के काम में लगी क्रेन के टायर में तेज ब्लास्ट होने से चपेट में दो मजदूर आ गए.
बुरहानपुर जिले के शिकारपुरा थाना क्षेत्र के उमरदा गांव में दर्दनाक हादसा हुआ. ताप्ती नदी के पास हाईवे के कार्य में लगी क्रेन के टायर में हवा भरते समय ब्लास्ट हो गया, टायर में धमाके से दो मजदूरों की मौत हो गई. सूचना मिलते ही शिकारपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस ने घटना के समय मौके पर मौजूद लोगों से जानकारी ली. कुछ लोगों के बयान लिए और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया.
ताप्ती नदी के पास हादसे में दोनों मृत
पुलिस के अनुसार जिला अस्पताल में शवों का पोस्टमार्टम हो रहा है. उत्तर प्रदेश में रहने वाले उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है. परिजन बुरहानपुर के लिए निकल चुके हैं. वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है. ये हादसा मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उमरदा गांव में ताप्ती नदी के समीप हुआ. हादसे में मृत दोनों मजदूर क्रेन मशीन पर काम करते थे. दोनों मजदूर यूपी के रहने वाले हैं. दोनों मजदूरी की तलाश में बुरहानपुर आए थे, जहां वे क्रेन पर करने लगे.
दोनों मजदूर यूपी के रहने वाले थे
निर्माण एजेंसी के सुपरवाइजर चंद्रकांत ने बताया "ताप्ती नदी के समीप उमरदा गांव में हाईवे का निर्माण का काम चल रहा है, जहां पर क्रेन काम कर रही थी. क्रेन के पहिए में हवा भरते समय अचानक ब्लास्ट हो गया, जिससे पास में खड़े मजदूर पवन पिता लाल बिहारी चौहान उम्र 22 वर्ष निवासी यूपी और नूर सलाम उम्र 25 वर्ष यूपी की मौके पर ही मौत हो गई." जिला अस्पताल के ड्यूटी डॉक्टर दीपक जायसवाल ने बताया "दोनों शवों को जिला अस्पताल लाया गया. पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए