मुरैना में फिर हुआ मकान में ब्लास्ट, 2 महिलाओं की मौत, 5 की हालत गंभीर

Murena, MP

मुरैना में लगातार मकानों में हो रही ब्लास्ट की घटनाएं. पुलिस धमाके के कारणों का पता लगा रही है.

शहर की राठोर कॉलोनी में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट में 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 4 से 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास के 3 मकान पूरी तरह धराशायी हो गए. इन घरों के अंदर सो रहे 6 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए, जिन्हें पुलिस और नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू किया. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल धमाके कैसे हुए इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है.

ब्लास्ट में 3 मकान धराशायी
आपको बता दें कि देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राठोर कॉलोनी में ये जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि कॉलोनी के ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों की नीद टूट गई, जिसके बाद लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर दिखा, तो चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था. वहीं जब धूल और धुआं कम हुआ तो खौफनाक मंजर सामने था. कॉलोनी में रहने वाले मुंशी राठौर, बासुदेव राठौर और राकेश राठौर के मकान पूरी तरह से धराशाही हो चुके थे. इसके साथ ही इनके पीछे वाले तीन मकान भी छतिग्रस्त हो गए.

घायलों को ग्वालियर किया गया रेफर
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और नगर निगम की टीम ने तत्काल मलबे को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. अभी तक इस मलबे को हटाने के कार्रवाई जारी है. फिलहाल, रेस्क्यू टीम ने अभी तक 6 लोगों का बाहर निकाल लिया है. जिसमें 2 महिला पूजा कुशवाह और विद्या देवी की मौत हो चुकी है. वहीं कृष्णा, सोमवती, सत्यवीर, शिव और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है.

एसपी समीर सौरव ने बताया, '' घटना रात 12 बजे राठौर कॉलोनी की है. घटना की जानकारी लगते ही दल के साथ मौके पर पहुंचे. यहां दो महिलाओं की मौत हो गई है, जिनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. जांच की जा रही है कि धमाका किस वजह से हुआ है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Nov 2024 By दैनिक जागरण

मुरैना में फिर हुआ मकान में ब्लास्ट, 2 महिलाओं की मौत, 5 की हालत गंभीर

Murena, MP

शहर की राठोर कॉलोनी में सोमवार-मंगलवार की दरमियानी रात जोरदार ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट में 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि 4 से 5 लोग घायल बताए जा रहे हैं. ब्लास्ट इतना भयानक था कि आसपास के 3 मकान पूरी तरह धराशायी हो गए. इन घरों के अंदर सो रहे 6 से ज्यादा लोग मलबे में दब गए, जिन्हें पुलिस और नगर निगम की टीम ने रेस्क्यू किया. घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल से ग्वालियर रेफर कर दिया गया है. फिलहाल धमाके कैसे हुए इसका खुलासा अभी नहीं हो पाया है.

ब्लास्ट में 3 मकान धराशायी
आपको बता दें कि देर रात कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित राठोर कॉलोनी में ये जोरदार धमाका हुआ. धमाका इतना तेज था कि कॉलोनी के ही नहीं बल्कि आसपास के लोगों की नीद टूट गई, जिसके बाद लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर दिखा, तो चारों तरफ धुआं ही धुआं नजर आ रहा था. वहीं जब धूल और धुआं कम हुआ तो खौफनाक मंजर सामने था. कॉलोनी में रहने वाले मुंशी राठौर, बासुदेव राठौर और राकेश राठौर के मकान पूरी तरह से धराशाही हो चुके थे. इसके साथ ही इनके पीछे वाले तीन मकान भी छतिग्रस्त हो गए.

घायलों को ग्वालियर किया गया रेफर
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस और नगर निगम की टीम ने तत्काल मलबे को हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी. अभी तक इस मलबे को हटाने के कार्रवाई जारी है. फिलहाल, रेस्क्यू टीम ने अभी तक 6 लोगों का बाहर निकाल लिया है. जिसमें 2 महिला पूजा कुशवाह और विद्या देवी की मौत हो चुकी है. वहीं कृष्णा, सोमवती, सत्यवीर, शिव और राजू गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. जिन्हें जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद ग्वालियर के लिए रेफर कर दिया है.

एसपी समीर सौरव ने बताया, '' घटना रात 12 बजे राठौर कॉलोनी की है. घटना की जानकारी लगते ही दल के साथ मौके पर पहुंचे. यहां दो महिलाओं की मौत हो गई है, जिनका शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. जांच की जा रही है कि धमाका किस वजह से हुआ है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/blast-in-house-again-in-morena-2-women-dead-5/article-4199

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.