- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- ब्लास्टिंग से कांप उठा घर, गिरा छज्जा — 14 वर्षीय किशोरी घायल
ब्लास्टिंग से कांप उठा घर, गिरा छज्जा — 14 वर्षीय किशोरी घायल
singroli, MP
एनसीएल (Northern Coalfields Limited) द्वारा चल रही जयंत परियोजना के विस्तार में ब्लास्टिंग अब स्थानीय निवासियों के लिए खतरे की घंटी बनती जा रही है। शनिवार दोपहर वार्ड क्रमांक 8 में हुई एक तेज़ ब्लास्टिंग ने दशकों पुरानी एक रिहायशी संरचना को हिला कर रख दिया। नतीजतन, एक कच्चे मकान का हिस्सा भरभराकर गिर गया और उसके मलबे में दबकर एक 14 वर्षीय किशोरी गंभीर रूप से घायल हो गई।

घटना मुर्तुजा कुरैशी पिता स्व. गप्पू कुरैशी के मकान में हुई, जो सरकारी ज़मीन पर वर्षों से निवासरत थे। ब्लास्टिंग के समय उनके मकान का कच्चा खपरैल वाला हिस्सा दीवार सहित गिर पड़ा। हालांकि, गनीमत रही कि दीवार का अधिकांश हिस्सा बाहर की ओर गिरा, लेकिन ऊपर बना छज्जा टूटकर घर के भीतर गिरा और वहां मौजूद जेनीवा नाम की किशोरी बुरी तरह जख्मी हो गई।
परिजनों ने तुरंत उसे केन्द्रीय चिकित्सालय पहुंचाया, जहां से उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित परिवार इस हादसे से बेहद सदमे में है।
घटना के बाद वार्ड पार्षद पति आशीष गुप्ता मौके पर पहुंचे और परिवार को सहायता का भरोसा दिलाया। परिजनों ने मोरवा थाना में घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि लगातार हो रही ब्लास्टिंग से क्षेत्र के कमजोर मकानों के ध्वस्त होने का खतरा बढ़ता जा रहा है, लेकिन एनसीएल प्रबंधन इस ओर कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
स्थानीय प्रतिनिधियों के अनुसार, जिस मकान का हिस्सा गिरा वह पहले ही पुनर्वास के लिए चिन्हित किया जा चुका था, लेकिन पुनर्स्थापना स्थल के प्रबंधक निरंजन सिन्हा को सूचना देने के बावजूद कोई मदद नहीं दी गई। इससे इलाके में लोगों में भारी नाराजगी देखी जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए