दो अलग जंगल में मिली खून से सनी लाशें, एक ही तरीके से हत्या की आशंका, एक मृतक छत्तीसगढ़ का

Anuppur, MP

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक साथ दो अलग-अलग जगहों पर खून से सनी लाशें मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों युवकों की हत्या एक ही तरीके से होने की संभावना है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में एक शख्स छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। वहीं दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। मामला कोतवाली और चचाई थाना क्षेत्र का है।

पहला केस

कोतवाली थाना क्षेत्र के भोलगढ़ में 24 मार्च की सुबह बरबसपुर और भोलगढ़ गांव के बीच 22 साल के युवक का खून से सना शव मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना फ़ौरन पुलिस को दी।  मामले की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा और कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरिक्षण किया।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा का रहने वाला था युवाल 

शव की शिनाख्त 22 वर्षीय रवेन्द्र खांडे के रूप में हुई जो छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के धोलाभाटा गांव का रहने वाला था। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दूसरा केस

वहीं दूसरा मामला चचाई थाना क्षेत्र के विवेकनगर का है। जहां जंगल में 22 वर्षीय युवक की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि युवक की हत्या कैसे की गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की पहचान भी की जा रही है। 

इस तरह एक दिन में दो अलग जगहों पर खून से सने शव मिलने की घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस इसकी जाँच कर रही है कि कहीं इन दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध तो नहीं है।  

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
26 Mar 2025 By दैनिक जागरण

दो अलग जंगल में मिली खून से सनी लाशें, एक ही तरीके से हत्या की आशंका, एक मृतक छत्तीसगढ़ का

Anuppur, MP

मध्य प्रदेश के अनूपपुर में एक साथ दो अलग-अलग जगहों पर खून से सनी लाशें मिलने से हड़कंप मच गया है। दोनों युवकों की हत्या एक ही तरीके से होने की संभावना है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। मृतकों में एक शख्स छत्तीसगढ़ का रहने वाला है। वहीं दूसरे की पहचान नहीं हो सकी है। मामला कोतवाली और चचाई थाना क्षेत्र का है।

पहला केस

कोतवाली थाना क्षेत्र के भोलगढ़ में 24 मार्च की सुबह बरबसपुर और भोलगढ़ गांव के बीच 22 साल के युवक का खून से सना शव मिला। जिसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना फ़ौरन पुलिस को दी।  मामले की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक इसरार मन्सूरी, एसडीओपी सुमित केरकेट्टा और कोतवाली निरीक्षक अरविंद जैन मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरिक्षण किया।

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा का रहने वाला था युवाल 

शव की शिनाख्त 22 वर्षीय रवेन्द्र खांडे के रूप में हुई जो छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के धोलाभाटा गांव का रहने वाला था। शव का पंचनामा कर पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। 

दूसरा केस

वहीं दूसरा मामला चचाई थाना क्षेत्र के विवेकनगर का है। जहां जंगल में 22 वर्षीय युवक की लाश मिली। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद खुलासा होगा कि युवक की हत्या कैसे की गई है। फिलहाल पुलिस ने इस मामले को लेकर लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी की पहचान भी की जा रही है। 

इस तरह एक दिन में दो अलग जगहों पर खून से सने शव मिलने की घटना से हड़कंप मच गया है। पुलिस इसकी जाँच कर रही है कि कहीं इन दोनों घटनाओं का आपस में कोई संबंध तो नहीं है।  

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/blean-corpses-found-in-two-separate-forests-feared-murder-in/article-15505

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.