- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- काली स्कॉर्पियो और VIP टैग के साथ नीली-लाल बत्ती, बोले- हम सीएम हाउस के कर्मचारी
काली स्कॉर्पियो और VIP टैग के साथ नीली-लाल बत्ती, बोले- हम सीएम हाउस के कर्मचारी
वाहन चेकिंग के दौरान जबलपुर में पकड़ाए मुख्यमंत्री आवास के फर्जी कर्मचारी, गाड़ी के अंदर मिलीं आपत्तिजनक चीजें.
खुद को मुख्यमंत्री आवास के कर्मचारी बताकर घूम रहे युवक-युवतियों को जबलपुर पुलिस ने पकड़ा है. VIP टैग और नीली-लाल बत्ती के साथ संदिग्ध स्कॉर्पियो को जब पुलिस ने रोका सभी ने खुद को मुख्यमंत्री आवास का कर्मचारी बताया. मामला संदिग्घ लगने पर वाहन की तलाश ली गई तो उसमें शराब की बोतलें और अन्य सामग्री मिली, जिसके बाद पुलिस ने युवक-युवतियों को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.
वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा
दरअसल, जबलपुर में होली त्योहार के मद्देनजर पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही है. इसमें कोई भी संदिग्ध वाहन यदि पुलिस को नजर आता है तो उसको रोक कर उसकी जांच की जाती है. जबलपुर के कैंट थाना क्षेत्र में बुधवार को पुलिस ने एक काले कलर की स्कॉर्पियो को रोका. काले रंग की स्कॉर्पियो पर वीआईपी टैग औ लाइट के साथ छत्तीसगढ़ का नंबर था.

छत्तीसगढ़ का नंबर होने से पुलिस चेकिंग करने में थोड़ी असहज महसूस कर रही थी, इसलिए पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को इस मामले में जानकारी दी. जबलपुर की एडिशनल एसपी सोनाली दुबे ने बताया कि जब उन्हें इस बात की जानकारी मिली, तो उन्होंने गाड़ी की बारीकी से चेकिंग करने के आदेश दिए.
शराब के नशे में थे युवक-युवती
कैंट पुलिस ने वाहन में सवार युवकों को बाहर निकालने के लिए कहां तो पाया कि दोनों युवक नशे में थे. वहीं पीछे की सीट पर दो युवतियां, शराब और पार्टी विशेष के टैग के साथ नंबर प्लेट भी मिली हैं. इसके बाद पुलिस ने स्कॉर्पियो वाहन को अपने कब्जे में ले लिया और युवक-युवतियों की जानकारी जुटाई जा रही है.
मुख्यमंत्री निवास से ली गई जानकारी
एडिशनल एसपी सोनाली दुबे ने कहा, '' वाहन चेकिंग के दौरान इन्हें पकड़ा गया है. युवक नशे में थे और वाहन में पार्टी विशेष के टैग के साथ की और भी नंबर प्लेट रखी थी. जबलपुर पुलिस ने मुख्यमंत्री निवास से भी बात कर जानकारी जुटाई, जिसमें पता चला है कि इनका मुख्यमंत्री निवास से कोई संबंध नहीं. पुलिस अब गिरफ्त में लिए गए युवक-युवतियों के परिवार वालों की भी जानकारी जुटा रही है.''
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए