बोहरा समुदाय ने मनाई ईद... सुबह 6 बजे नमाज अदा की

BHOPAL, MP

रमजान माह की इबादतों के समापन के बाद रविवार सुबह बोहरा समाज ने हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फित्र का पर्व मनाया। शहर की प्रमुख मस्जिदों में सुबह 6 बजे ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें समाज के हजारों लोग शामिल हुए।

ईद की नमाज के बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और पारंपरिक पकवान शीर खुरमा का आनंद लिया। परंपरा के अनुसार, बच्चों को ईदी भी दी गई।

भोपाल जिले में करीब 7 हजार बोहरा समाज के लोग निवास करते हैं। उन्होंने हैदरी मस्जिद अलीगंज, बद्री मस्जिद, सेफिया कॉलेज, अहमदी मस्जिद भोपाल टॉकीज, हुसैनी मस्जिद पीरगेट, बुरहारी मस्जिद करौंद और नूर महल मरकज में नमाज अदा की।

समाज के लोगों ने इस अवसर पर अच्छे अमल (अच्छे काम) जारी रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह भलाई और भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर भी है।

बच्चों ने भी मनाई ईद।
बच्चों ने भी मनाई ईद।

सुन्नी समुदाय की ईद कल होने की संभावना रविवार को आसमान में चांद नजर नहीं आया। ऐसे में रविवार को चांद दिखने के बाद सुन्नी समुदाय की ईद की तारीख तय होगी। 2 मार्च से शुरू हुए रमजान माह का 29वां रोजा रविवार को रखा जाएगा। इसके पूरा होने पर रविवार शाम को रुअत-ए-हिलाल कमेटी शहर की मोती मस्जिद में चांद की तलाश करने के लिए जुटेगी।

काजी-ए-शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी की अगुआई में शहर के आसमान पर चांद की तलाश की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश और देश के अन्य शहरों से भी इसकी तस्दीक की जाएगी। कहीं से चांद दिखने की गवाही मिलने पर सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। चांद नजर न आने पर यह त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा।

सबसे पहले ईदगाह में होगी नमाज।
सबसे पहले ईदगाह में होगी नमाज।

ईद की नमाज की टाइमिंग

  • ईदगाह सुबह 7.30 बजे
  • जामा मस्जिद सुबह 7.45 बजे
  • ताजुल मसाजिद सुबह 8 बजे
  • मोती मस्जिद सुबह 8.15 बजे
  • जामा मस्जिद (पिपलानी) सुबह 7.45 बजे
  • मस्जिद स्वालेहीन (गोविंदपुरा) सुबह 8.15 बजे
  • बरखेड़ा मस्जिद सुबह 8 बजे
  • हबीबगंज मस्जिद सुबह 8.15 बजे निजामुद्दीन मस्जिद सुबह 8 बजे
  • प्रेस कॉम्प्लेक्स मस्जिद सुबह 9 बजे
  • हज हाउस मस्जिद सुबह 8 बजे

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बोहरा समुदाय ने मनाई ईद... सुबह 6 बजे नमाज अदा की

BHOPAL, MP

रमजान माह की इबादतों के समापन के बाद रविवार सुबह बोहरा समाज ने हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फित्र का पर्व मनाया। शहर की प्रमुख मस्जिदों में सुबह 6 बजे ईद की नमाज अदा की गई, जिसमें समाज के हजारों लोग शामिल हुए।

ईद की नमाज के बाद समाज के लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और पारंपरिक पकवान शीर खुरमा का आनंद लिया। परंपरा के अनुसार, बच्चों को ईदी भी दी गई।

भोपाल जिले में करीब 7 हजार बोहरा समाज के लोग निवास करते हैं। उन्होंने हैदरी मस्जिद अलीगंज, बद्री मस्जिद, सेफिया कॉलेज, अहमदी मस्जिद भोपाल टॉकीज, हुसैनी मस्जिद पीरगेट, बुरहारी मस्जिद करौंद और नूर महल मरकज में नमाज अदा की।

समाज के लोगों ने इस अवसर पर अच्छे अमल (अच्छे काम) जारी रखने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि ईद सिर्फ एक त्योहार नहीं, बल्कि यह भलाई और भाईचारे को बढ़ावा देने का अवसर भी है।

बच्चों ने भी मनाई ईद।
बच्चों ने भी मनाई ईद।

सुन्नी समुदाय की ईद कल होने की संभावना रविवार को आसमान में चांद नजर नहीं आया। ऐसे में रविवार को चांद दिखने के बाद सुन्नी समुदाय की ईद की तारीख तय होगी। 2 मार्च से शुरू हुए रमजान माह का 29वां रोजा रविवार को रखा जाएगा। इसके पूरा होने पर रविवार शाम को रुअत-ए-हिलाल कमेटी शहर की मोती मस्जिद में चांद की तलाश करने के लिए जुटेगी।

काजी-ए-शहर सैयद मुश्ताक अली नदवी की अगुआई में शहर के आसमान पर चांद की तलाश की जाएगी। इसके साथ ही प्रदेश और देश के अन्य शहरों से भी इसकी तस्दीक की जाएगी। कहीं से चांद दिखने की गवाही मिलने पर सोमवार को ईद का त्योहार मनाया जाएगा। चांद नजर न आने पर यह त्योहार मंगलवार को मनाया जाएगा।

सबसे पहले ईदगाह में होगी नमाज।
सबसे पहले ईदगाह में होगी नमाज।

ईद की नमाज की टाइमिंग

  • ईदगाह सुबह 7.30 बजे
  • जामा मस्जिद सुबह 7.45 बजे
  • ताजुल मसाजिद सुबह 8 बजे
  • मोती मस्जिद सुबह 8.15 बजे
  • जामा मस्जिद (पिपलानी) सुबह 7.45 बजे
  • मस्जिद स्वालेहीन (गोविंदपुरा) सुबह 8.15 बजे
  • बरखेड़ा मस्जिद सुबह 8 बजे
  • हबीबगंज मस्जिद सुबह 8.15 बजे निजामुद्दीन मस्जिद सुबह 8 बजे
  • प्रेस कॉम्प्लेक्स मस्जिद सुबह 9 बजे
  • हज हाउस मस्जिद सुबह 8 बजे
https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bohra-community-celebrated-eid/article-16007

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.