दमोह में बोलेरो और ऑटो की टक्कर: एक महिला की मौत, 12 लोग घायल; अंतिम संस्कार से लौटते वक्त हुआ हादसा

Damoh, MP

मध्यप्रदेश के दमोह जिले में बुधवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। न्यू दमोह पीएम आवास कॉलोनी मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी।

 हादसे में ऑटो सवार एक महिला की मौके पर मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसा बुधवार दोपहर करीब 2 बजे देहात थाना क्षेत्र में हुआ। बताया जा रहा है कि ऑटो में सवार सभी लोग लोधी समाज से संबंधित थे और आनू गांव में एक अंतिम संस्कार में शामिल होकर राजा पटना लौट रहे थे।

महिला की मौके पर मौत, कई घायल

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बोलेरो की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सड़क किनारे पलट गया। उसमें सवार कई महिलाएं दब गईं। हादसे के बाद राहगीरों और कुछ घायलों ने मिलकर ऑटो को सीधा किया और दबे हुए लोगों को बाहर निकाला।
गंभीर रूप से घायल महिलाओं को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। डॉक्टरों की टीम लगातार इलाज में जुटी हुई है।

जबलपुर रेफर किए गए तीन घायल

घायलों में से तीन महिलाओं की हालत नाजुक बताई जा रही है। 50 वर्षीय चंदाबाई, 45 वर्षीय इमरतीबाई और विनीता बाई लोधी को सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है।

कार चालक फरार, पुलिस ने शुरू की जांच

टक्कर मारने के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने वाहन की पहचान और चालक की तलाश शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान बतिबाई लोधी के रूप में हुई है, जो राजा पटना गांव की निवासी थीं।

गांव में शोक, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही राजा पटना और आनू गांव में शोक का माहौल छा गया। परिजनों ने बताया कि सभी लोग एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहे थे। लेकिन वापसी के रास्ते में हुए हादसे ने पूरे गांव को गमगीन कर दिया।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Oct 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bolero-and-auto-collide-in-damoh-one-woman-dead-12/article-36576

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.