एक झपकी में सो गईं 6 जिंदगियां, हादसे में 5 लोग घायल भी

Chitrakoot, MP

परिवार के एक सदस्य की मौत होने पर प्रयागराज में अस्थियां विसर्जित कर लौट रहे थे सभी. चालक को आ गई नींद.

चित्रकूट : जिले के रैपुरा इलाके में एनएच-35 पर शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया. इसमें ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के छपरपुर का रहने वाला परिवार प्रयागराज से लौट रहा था. चालक को अचानक झपकी आ गई और बोलेरो दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी.

पुलिस के मुताबिक एमपी में छतरपुर के गुलगंज निवासी जमुना अहिरवार के परिवार में किसी सदस्य की मौत हो गई थी. जमुना अपनी पत्नी-बच्चों और रिश्तेदारों समेत कुल 11 लोगों के साथ प्रयागराज अस्थियां विसर्जित करने गए थे. गुरुवार देर रात सभी प्रयागराज से बोलेरो में सवार होकर लौट रहे थे. शुक्रवार तड़के करीब 5.30 बजे चित्रकूट के रैपुरा इलाके से गुजरते समय चालक को अचानक झपकी आ गई. इसके बाद बोलेरो सड़क के दूसरी तरफ चली गई. इसी दौरान सामने से ट्रक आ गया. बोलेरो सीधे ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतिम सांस ली. अन्य 5 घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए. एसपी ने बताया कि प्रयागराज से छतरपुर जा रही बोलेरो का चालक को अचानक नींद आ गई थी. इससे वह अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया. इसमें 11 में से 6 की मौत हो गई. पांच गंभीर रूप से घायल हैं. एक घायल को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है.

हादसे में मृतक

1. नन्हे (65)

2. हरिराम (45)

3. मोहन (45)

4. रामू (45)

5. मांगना (65)

6. रामस्वरूप यादव

जो घायल हुए

जमुना पुत्र कामता (42)

फुला पत्नी जमुना (40)

राज अहिरवार पुत्र जमुना (18)

आकाश पुत्र जमुना (15)

एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Dec 2024 By दैनिक जागरण

एक झपकी में सो गईं 6 जिंदगियां, हादसे में 5 लोग घायल भी

Chitrakoot, MP

चित्रकूट : जिले के रैपुरा इलाके में एनएच-35 पर शुक्रवार सुबह भीषण हादसा हो गया. इसमें ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई. जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. बताया जाता है कि मध्य प्रदेश के छपरपुर का रहने वाला परिवार प्रयागराज से लौट रहा था. चालक को अचानक झपकी आ गई और बोलेरो दूसरी तरफ से आ रहे ट्रक से जा भिड़ी.

पुलिस के मुताबिक एमपी में छतरपुर के गुलगंज निवासी जमुना अहिरवार के परिवार में किसी सदस्य की मौत हो गई थी. जमुना अपनी पत्नी-बच्चों और रिश्तेदारों समेत कुल 11 लोगों के साथ प्रयागराज अस्थियां विसर्जित करने गए थे. गुरुवार देर रात सभी प्रयागराज से बोलेरो में सवार होकर लौट रहे थे. शुक्रवार तड़के करीब 5.30 बजे चित्रकूट के रैपुरा इलाके से गुजरते समय चालक को अचानक झपकी आ गई. इसके बाद बोलेरो सड़क के दूसरी तरफ चली गई. इसी दौरान सामने से ट्रक आ गया. बोलेरो सीधे ट्रक से जा भिड़ी. हादसे में 5 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंतिम सांस ली. अन्य 5 घायलों का इलाज कराया जा रहा है.

सूचना पर एसपी अरुण कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए. एसपी ने बताया कि प्रयागराज से छतरपुर जा रही बोलेरो का चालक को अचानक नींद आ गई थी. इससे वह अपना नियंत्रण खो बैठा और सामने से आ रहे ट्रक से भिड़ गया. इसमें 11 में से 6 की मौत हो गई. पांच गंभीर रूप से घायल हैं. एक घायल को प्रयागराज रेफर कर दिया गया है.

हादसे में मृतक

1. नन्हे (65)

2. हरिराम (45)

3. मोहन (45)

4. रामू (45)

5. मांगना (65)

6. रामस्वरूप यादव

जो घायल हुए

जमुना पुत्र कामता (42)

फुला पत्नी जमुना (40)

राज अहिरवार पुत्र जमुना (18)

आकाश पुत्र जमुना (15)

एक व्यक्ति नाम पता अज्ञात है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bolero-collides-with-truck-in-chitrakoot-6-lives-lost-in/article-4862

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.