भंडारा खाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल

Murena, MP

मुरैना में बोलेरो ने ट्रैक्टर ट्रॉली को टक्कर मार दी. हादसे में करीब 1 दर्जन लोग घायल. सभी लोग भंडारा खाने करहधाम जा रहे थे.

जिले के सुमावली थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम सड़क हादसा हो गया. बगियापुरा गांव के पास एक बोलेरो चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी. जिससे वह पलट गया और उसमें सवार एक दर्जन महिला, पुरुष ओर बच्चे घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यह सभी लोग सिद्ध स्थल करहधाम में आयोजित महा भंडारे में शामिल होने जा रहे थे. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया. सुमावली पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है.

भंडारा खाने करहधाम जा रहे थे लोग
मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा में आने वाले बिरुआं गाँव के जाटव समाज के लोग गुरुवार की शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सिद्ध स्थल करहधाम पर आयोजित महा भंडारे में प्रसादी प्राप्त करने के लिए जा रहे थे. जैसे ही उनका ट्रैक्टर ट्रॉली बगियापुरा गांव के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी. जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और वहां चीख पुकार मच गई.

हादसा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया,जहां उनका उपचार चल रहा है. इस मामले में जिला अस्पताल के डॉ. धीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि, ''ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से घायल लोगों को अस्पताल लाया गया है, जिनका उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया है. एक घायल की हालत खराब है, बाकि सभी घायल नॉर्मल हैं.'' बता दें कि, घायलों में बनवारी, रोहित, गुड्डी, अनिल, रामस्वरूप, मोहनी, हेमा, पुष्पा, मीरा, शीला, सुनील और वीर सिंह शामिल हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Feb 2025 By दैनिक जागरण

भंडारा खाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरे ट्रैक्टर ट्रॉली को बोलेरो ने मारी टक्कर, एक दर्जन लोग घायल

Murena, MP

जिले के सुमावली थाना क्षेत्र में गुरुवार की शाम सड़क हादसा हो गया. बगियापुरा गांव के पास एक बोलेरो चालक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी. जिससे वह पलट गया और उसमें सवार एक दर्जन महिला, पुरुष ओर बच्चे घायल हो गए. बताया जा रहा है कि यह सभी लोग सिद्ध स्थल करहधाम में आयोजित महा भंडारे में शामिल होने जा रहे थे. सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद आरोपी वाहन छोड़कर फरार हो गया. सुमावली पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है.

भंडारा खाने करहधाम जा रहे थे लोग
मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा में आने वाले बिरुआं गाँव के जाटव समाज के लोग गुरुवार की शाम एक ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर सिद्ध स्थल करहधाम पर आयोजित महा भंडारे में प्रसादी प्राप्त करने के लिए जा रहे थे. जैसे ही उनका ट्रैक्टर ट्रॉली बगियापुरा गांव के निकट पहुंचा तो सामने से आ रही एक बोलेरो गाड़ी के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए ट्रैक्टर ट्राली में टक्कर मार दी. जिससे ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई और वहां चीख पुकार मच गई.

हादसा देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक आरोपी वाहन छोड़कर वहां से फरार हो गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया,जहां उनका उपचार चल रहा है. इस मामले में जिला अस्पताल के डॉ. धीरेन्द्र शर्मा ने बताया कि, ''ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से घायल लोगों को अस्पताल लाया गया है, जिनका उपचार कर वार्ड में भर्ती कर दिया है. एक घायल की हालत खराब है, बाकि सभी घायल नॉर्मल हैं.'' बता दें कि, घायलों में बनवारी, रोहित, गुड्डी, अनिल, रामस्वरूप, मोहनी, हेमा, पुष्पा, मीरा, शीला, सुनील और वीर सिंह शामिल हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bolero-injured-a-tractor-trolley-filled-with-devotees-going-to/article-11001

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.