- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- जबलपुर में बोलेरो ने पुलिस टीम को मारी टक्कर: प्रधान आरक्षक की मौत, दो जवान घायल
जबलपुर में बोलेरो ने पुलिस टीम को मारी टक्कर: प्रधान आरक्षक की मौत, दो जवान घायल
Jabalpur, MP
जबलपुर में अपराधी की तलाश कर रही पुलिस टीम पर बुधवार देर रात बड़ा हादसा हो गया। संजीवनी नगर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे की बोलेरो जीप की टक्कर से मौत हो गई, जबकि दो अन्य पुलिसकर्मी घायल हो गए। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
अपराधी की तलाश में थी पुलिस
जानकारी के अनुसार पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक आरोपी बायपास से शहर में आने वाला है। इसी सूचना पर एएसआई दानी सिंह, प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे और आरक्षक आशुतोष भारती को अंधमूक बायपास के पास तैनात किया गया था। इसी दौरान भोपाल की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने तीनों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अभिषेक शिंडे बुरी तरह घायल हो गए और मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उन्होंने दम तोड़ दिया।
घायल पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती
इस घटना में एएसआई दानी सिंह और आरक्षक आशुतोष भारती गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दोनों का इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही एसपी संपत उपाध्याय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे।
हत्या या हादसा? जांच जारी
घटना को लेकर पुलिस अब जांच कर रही है कि यह सिर्फ सड़क हादसा था या किसी ने जानबूझकर पुलिस टीम को निशाना बनाया। बोलेरो वाहन की पहचान हो चुकी है, जो जबलपुर के हाथीताल क्षेत्र के एक व्यक्ति की बताई जा रही है। आरोपी की तलाश जारी है।
अंतिम संस्कार आज
प्रधान आरक्षक अभिषेक शिंडे की मौत की खबर मिलते ही पुलिस महकमे और उनके परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। पोस्टमार्टम के बाद आज उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए