सेव टमाटर की सब्जी में निकली हड्डी, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की घटना

Ujjain, MP

उज्जैन दर्शन करने आए भक्त ने ऑनलाइन मंगवाई थी सेव टमाटर की सब्जी, फूड विभाग ने रेस्टोंरेंट किया सील, नमूने जांच के लिए भेजे.

बाबा महाकाल की नगरी में वेज खाने में हड्डी निकलने का मामला चर्चा में है. दरअसल, यहां राजगढ़ जिले के रहने वाले मनोज चंद्रवंशी अपने समाज की धर्मशाला में ठहरे हुए थे. इस दौरान उन्होंने खाने के लिए ऑनलाइन सेव टमाटर की सब्जी ऑर्डर की. जैसे ही वे भोजन करने बैठे तो भोजन में हड्डी निकली. इसके बाद मनोज ने हरि फाटक क्षेत्र की होटल न्यू नसीब के खिलाफ खाद्य विभाग से शिकायत की.

वेज और नॉन वेज बन रहा था एकसाथ

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया, '' शिकायतकर्ता मनोज चंद्रवंशी ने जोमैटो एप के जरिए होटल न्यू नसीब से सेव टमाटर की सब्जी ऑर्डर की थी. जब उन्होंने पैकेट खोला, तो उसमें वेज सब्जी के बजाय हड्डी पाई गई. मनोज ने पहले थाना नीलगंगा में शिकायत दर्ज कराई और फिर मामले को खाद्य विभाग के समक्ष प्रस्तुत किया. इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने इंदौर रोड स्थित होटल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि होटल में वेज और नॉनवेज खाना एक ही किचन और बर्तनों में तैयार किया जा रहा था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है.''

फूड लाइसेंस निरस्त, होटल सील

इन गंभीर अनियमितताओं के चलते हरि फाटक क्षेत्र स्थित होटल न्यू नसीब होटल का फूड लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही सेव टमाटर सब्जी का नमूना परीक्षण के लिए फूड लैब भी भेजा गया है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ गई है. गौरतलब है कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में रोजाना लाखों की तादाद में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं. ऐसे में रेस्टोरेंट्स द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन चिंता का विषय है.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
06 Nov 2024 By दैनिक जागरण

सेव टमाटर की सब्जी में निकली हड्डी, बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन की घटना

Ujjain, MP

बाबा महाकाल की नगरी में वेज खाने में हड्डी निकलने का मामला चर्चा में है. दरअसल, यहां राजगढ़ जिले के रहने वाले मनोज चंद्रवंशी अपने समाज की धर्मशाला में ठहरे हुए थे. इस दौरान उन्होंने खाने के लिए ऑनलाइन सेव टमाटर की सब्जी ऑर्डर की. जैसे ही वे भोजन करने बैठे तो भोजन में हड्डी निकली. इसके बाद मनोज ने हरि फाटक क्षेत्र की होटल न्यू नसीब के खिलाफ खाद्य विभाग से शिकायत की.

वेज और नॉन वेज बन रहा था एकसाथ

खाद्य सुरक्षा अधिकारी बसंत शर्मा ने बताया, '' शिकायतकर्ता मनोज चंद्रवंशी ने जोमैटो एप के जरिए होटल न्यू नसीब से सेव टमाटर की सब्जी ऑर्डर की थी. जब उन्होंने पैकेट खोला, तो उसमें वेज सब्जी के बजाय हड्डी पाई गई. मनोज ने पहले थाना नीलगंगा में शिकायत दर्ज कराई और फिर मामले को खाद्य विभाग के समक्ष प्रस्तुत किया. इसके बाद खाद्य सुरक्षा विभाग ने इंदौर रोड स्थित होटल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान यह पाया गया कि होटल में वेज और नॉनवेज खाना एक ही किचन और बर्तनों में तैयार किया जा रहा था, जो खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन है.''

फूड लाइसेंस निरस्त, होटल सील

इन गंभीर अनियमितताओं के चलते हरि फाटक क्षेत्र स्थित होटल न्यू नसीब होटल का फूड लाइसेंस तत्काल निलंबित कर दिया गया है. इसके साथ ही सेव टमाटर सब्जी का नमूना परीक्षण के लिए फूड लैब भी भेजा गया है. इस कार्रवाई से क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर सख्ती बढ़ गई है. गौरतलब है कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में रोजाना लाखों की तादाद में भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं. ऐसे में रेस्टोरेंट्स द्वारा खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन चिंता का विषय है.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bone-found-in-apple-tomato-vegetable-incident-in-ujjain-the/article-2861

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.