MP के इस स्टेशन से कुम्भ के लिए स्पेशल ट्रेन, कल से बुकिंग होगी शुरू

RATLAM, MP

अगर आप प्रयागराज के महाकुंभ में जाने का प्लान कर रहे हैं तो फटाफट अपनी टिकट बुक करवा लें.रतलाम रेलवे मंडल ने कुम्भ के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है. कल यानि 21 दिसंबर से बुकिंग भी शुरू हो जाएगी.आइए जानते हैं इससे जुड़ी डिटेल.

जनवरी 2025 में प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम हो इसका ध्‍यान रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल स्पेशल ट्रेन चला रहा है. स्पेशल ट्रेन डॉ. अम्‍बेडकर नगर से बलिया के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी. यह स्‍पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे चलेंगी. इसके लिए कल 21 दिसंबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी. 

दरअसल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी से महाकुंभ मेले की शुरुआत हो रही है. जो कि फ़रवरी आखरी सप्ताह तक चलेगा. इस  मेले में देशभर से लोग जुटेंगे. यात्रियों के लिए यात्रा आसान करने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.  डॉ. अम्‍बेडकर नगर बलिया कुंभ स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. 

गाड़ी संख्‍या 09371 डॉ. अम्‍बेडकर नगर बलिया कुंभ स्‍पेशल 22 और 25 जनवरी 2025 , 08 और 22 फरवरी 2025 को डॉ.अम्‍बेडकर नगर से 13.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर (14.30/14.40), उज्‍जैन(15.55/16.05) और शुजालपुर(17.58/18.00) होते हुए अगले दिन 19.15 बजे बलिया पहुंचेगी.

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09372 बलिया डॉ. अम्‍बेडकर नगर कुंभ स्‍पेशल 23 व 26 जनवरी 2025 और 09 एवं 23 फरवरी 2025 को बलिया से 23.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर(01.27/01.29), उज्‍जैन(03.40/03.50) और इंदौर(04.50/05.00) होते हुए आरंभिक स्‍टेशन से गाड़ी चलने के अगले दिन 05.30 बजे डॉ. अम्‍बेडकर नगर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे. ट्रेन संख्या 09371 की बुकिंग 21 दिसंबर 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी. ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
20 Dec 2024 By दैनिक जागरण

MP के इस स्टेशन से कुम्भ के लिए स्पेशल ट्रेन, कल से बुकिंग होगी शुरू

RATLAM, MP

जनवरी 2025 में प्रयागराज में शुरू हो रहे महाकुंभ मेला के दौरान यात्रियों की यात्रा सुगम हो इसका ध्‍यान रखते हुए पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल स्पेशल ट्रेन चला रहा है. स्पेशल ट्रेन डॉ. अम्‍बेडकर नगर से बलिया के बीच दोनों दिशाओं में चलेगी. यह स्‍पेशल ट्रेन दोनों दिशाओं में चार-चार फेरे चलेंगी. इसके लिए कल 21 दिसंबर से बुकिंग शुरू हो जाएगी. 

दरअसल उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जनवरी से महाकुंभ मेले की शुरुआत हो रही है. जो कि फ़रवरी आखरी सप्ताह तक चलेगा. इस  मेले में देशभर से लोग जुटेंगे. यात्रियों के लिए यात्रा आसान करने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है.  डॉ. अम्‍बेडकर नगर बलिया कुंभ स्‍पेशल ट्रेन का परिचालन किया जाएगा. 

गाड़ी संख्‍या 09371 डॉ. अम्‍बेडकर नगर बलिया कुंभ स्‍पेशल 22 और 25 जनवरी 2025 , 08 और 22 फरवरी 2025 को डॉ.अम्‍बेडकर नगर से 13.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के इंदौर (14.30/14.40), उज्‍जैन(15.55/16.05) और शुजालपुर(17.58/18.00) होते हुए अगले दिन 19.15 बजे बलिया पहुंचेगी.

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्‍या 09372 बलिया डॉ. अम्‍बेडकर नगर कुंभ स्‍पेशल 23 व 26 जनवरी 2025 और 09 एवं 23 फरवरी 2025 को बलिया से 23.45 बजे चलकर रतलाम मंडल के शुजालपुर(01.27/01.29), उज्‍जैन(03.40/03.50) और इंदौर(04.50/05.00) होते हुए आरंभिक स्‍टेशन से गाड़ी चलने के अगले दिन 05.30 बजे डॉ. अम्‍बेडकर नगर पहुंचेगी.

इन स्टेशनों से गुजरेगी ट्रेन

यह ट्रेन दोनों दिशाओं में इंदौर, उज्जैन, शुजालपुर, संत हिरदाराम नगर, विदिशा, गंज बासौदा, बीना, ललितपुर, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, उरई, गोविंदपुरी, फ़तेहपुर, प्रयागराज, मिर्ज़ापुर, चुनार, वाराणसी, जौनपुर, औंड़िहार और ग़ाज़ीपुर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी. इस ट्रेन में सेकंड एसी, थर्ड एसी, स्लीपर एवं जनरल सेकेंड क्लास कोच होंगे. ट्रेन संख्या 09371 की बुकिंग 21 दिसंबर 2024 से सभी पीआरएस काउंटरों और आईआरसीटीसी वेबसाइट पर शुरू होगी. ट्रेनों के ठहराव, समय और संरचना के संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए www.enquiry.indianrail.gov.in पर जाकर देख सकते हैं.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/booking-will-start-from-tomorrow-railways-has-decided-to-run/article-5865

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.