- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- कटनी रेलवे लाइन पर प्रेमी प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी, दोनों पकड़े हुए थे हाथ
कटनी रेलवे लाइन पर प्रेमी प्रेमिका का शव मिलने से सनसनी, दोनों पकड़े हुए थे हाथ
Katni, MP
कटनी के नयागांव में रेलवे लाइन पर मिला प्रेमी प्रेमिका का क्षत-विक्षत शव, आत्महत्या के एंगल से जांच में जुटी पुलिस.
कटनी के कुठला थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक रेलवे लाइन पर प्रेमी- प्रेमिका का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना की सूचना रेलवे कर्मचारी ने कुठला थाना पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया. यहां पोस्टमॉर्टम के बाद प्रेमी-प्रेमिका के शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया है. पुलिस प्रारंभिक रूप से इसे आत्महत्या का मामला मानते हुए जांच कर रही है.
मौत के वक्त दोनों पकड़े थे हाथ
कटनी एसपी अभिजीत रंजन ने बताया, '' ये दोनों कुठला थाना क्षेत्र नयागांव के निवासी हैं और दोनों के बीच प्रेम प्रसंग की बात कही जा रही है. मृतक का नाम मुकेश साहू उम्र 25 वर्षी ओर मृतका का नाम मालती साहू उम्र 22 वर्ष के करीब है. रेल लाइन में पड़े दोनों के शवों को देखा गया तो दोनों मृत्यु के वक्त एक दूसरे का हाथ पकड़े हुए थे, इस घटना की सूचना मिलते ही कुठला थाने का पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचा छा और शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया. दोनों् के परिजनों से पूछताछ की जा रही है.
क्यों उठाया आत्मघाती कदम?
कुठला पुलिस के मुताबिक दोनों के पास से किसी प्रकार का सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ. केवल यही पता चल सका है कि मौत के वक्त दोनों हाथ पकड़े हुए थे. इससे मामला आत्महत्या का ही प्रतीत हो रहा है. हालांकि, पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए