पंजाब से दो नाबालिग सगी बहनों को लेकर फरार हुए लड़के, MP में कहां पकड़ाए ?

Chatarpur, MP

दोनों नाबालिग आरोपी लुधियाना, पंजाब की एक होजरी फैक्ट्री में काम करते थे. पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा, दूसरे की तलाश जारी.

पंजाब के लुधियाना जिले से लापता हुई 2 सगी नाबालिग बहनों को पंजाब पुलिस ने छतरपुर पुलिस की मदद से खोजने में सफलता हासिल की. पुलिस ने दोनों लड़कियों को छतरपुर के दुर्गा कॉलोनी से बरामद किया. पुलिस ने लड़कियों को यहां लेकर आने वाले एक नाबालिग लड़के को भी पकड़ा है.

सगी बहनों को लेकर फरार हुए नाबालिग

लुधियाना जिले के जोधेवाल थाना से लड़कियों की तलाश में छतरपुर आए एएसआई जसपाल सिंह ने बताया "दो नाबालिग लड़के लु​धियाना के लाहौर रोड ​स्थित होजरी फैक्ट्री में काम करते थे. वे दोनों 2 सगी नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गए थे. लड़कियों की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद से जोधेवाल पुलिस लापता लड़कियों और उन्हें साथ ले जाने वाले लड़कों की तलाश कर रही थी."

लोकेशन ट्रैक से बचने के लिए सिम बदल रहे थे आरोपी

एएसआई ने आगे बताया "दोनों लड़के बार-बार सिम बदल रहे थे, जिस कारण से पुलिस उन तक पहुंच नहीं पा रही थी. साइबर सेल की टीम द्वारा प्राप्त लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस ने छतरपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस की मदद से दुर्गा कॉलोनी में दबिश दी. यहां से दोनों लड़कियों और 1 नाबालिग लड़के को पकड़ लिया गया. छतरपुर न्यायालय में पेश करने के बाद पंजाब पुलिस तीनों को लुधियाना लेकर जा रही है."

एएसआई जसपाल सिंह ने बताया "एक नाबालिग लड़का अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. पकड़े गए लड़के ने बताया है कि वह उसका मौसेरा भाई है. दोनों लड़के छतरपुर जिले के रहने वाले हैं या नहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है."

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Dec 2024 By दैनिक जागरण

पंजाब से दो नाबालिग सगी बहनों को लेकर फरार हुए लड़के, MP में कहां पकड़ाए ?

Chatarpur, MP

पंजाब के लुधियाना जिले से लापता हुई 2 सगी नाबालिग बहनों को पंजाब पुलिस ने छतरपुर पुलिस की मदद से खोजने में सफलता हासिल की. पुलिस ने दोनों लड़कियों को छतरपुर के दुर्गा कॉलोनी से बरामद किया. पुलिस ने लड़कियों को यहां लेकर आने वाले एक नाबालिग लड़के को भी पकड़ा है.

सगी बहनों को लेकर फरार हुए नाबालिग

लुधियाना जिले के जोधेवाल थाना से लड़कियों की तलाश में छतरपुर आए एएसआई जसपाल सिंह ने बताया "दो नाबालिग लड़के लु​धियाना के लाहौर रोड ​स्थित होजरी फैक्ट्री में काम करते थे. वे दोनों 2 सगी नाबालिग बहनों को बहला-फुसलाकर अपने साथ लेकर फरार हो गए थे. लड़कियों की मां ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जिसके बाद से जोधेवाल पुलिस लापता लड़कियों और उन्हें साथ ले जाने वाले लड़कों की तलाश कर रही थी."

लोकेशन ट्रैक से बचने के लिए सिम बदल रहे थे आरोपी

एएसआई ने आगे बताया "दोनों लड़के बार-बार सिम बदल रहे थे, जिस कारण से पुलिस उन तक पहुंच नहीं पा रही थी. साइबर सेल की टीम द्वारा प्राप्त लोकेशन के आधार पर पंजाब पुलिस ने छतरपुर की सिविल लाइन थाना पुलिस की मदद से दुर्गा कॉलोनी में दबिश दी. यहां से दोनों लड़कियों और 1 नाबालिग लड़के को पकड़ लिया गया. छतरपुर न्यायालय में पेश करने के बाद पंजाब पुलिस तीनों को लुधियाना लेकर जा रही है."

एएसआई जसपाल सिंह ने बताया "एक नाबालिग लड़का अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है. पकड़े गए लड़के ने बताया है कि वह उसका मौसेरा भाई है. दोनों लड़के छतरपुर जिले के रहने वाले हैं या नहीं, अभी यह स्पष्ट नहीं है."

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/boys-who-ran-away-with-two-minor-sisters-caught-from/article-4591

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.