- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- धरा गया क्लर्क, ग्रेच्युटी फंड की ब्याज राशि रिलीज करने के लिए मांगी थी रिश्वत
धरा गया क्लर्क, ग्रेच्युटी फंड की ब्याज राशि रिलीज करने के लिए मांगी थी रिश्वत
Mandsore, MP
मध्य प्रदेश के मंदसौर में लोकायुक्त पुलिस ने 1500 रुपए की रिश्वत लेने के आरोप में एक क्लर्क को गिरफ्तार किया है.
जिले में लोकायुक्त पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए श्रम विभाग में तैनात एक क्लर्क को 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी कैलाश निनामा ने विद्युत विभाग के रिटायर्ड कर्मचारी भगवती लाल चौहान से ग्रेच्युटी फंड की ब्याज राशि रिलीज करने के एवज में 2500 रुपए रिश्वत की मांग कर रहा था. लोकायुक्त एसपी को मिली शिकायत पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की गई है.
छापामार कार्रवाई में क्लर्क गिरफ्तार
दरअसल, पीड़ित रिटायर्ड कर्मचारी भगवती लाल चौहान ने 19 फरवरी को उज्जैन लोकायुक्त एसपी अनिल विश्वकर्मा को शिकायत की थी. जिसके बाद इंस्पेक्टर राजेन्द्र वर्मा की टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को विभाग के ऑफिस में छापामार कार्रवाई किया. इसमें आरोपी बाबू कैलाश निनामा को 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
अदालत ने दिया था तत्काल ग्रेच्युटी की ब्याज राशि देने का आदेश
पीड़ित भगवती लाल चौहान विद्युत विभाग में पदस्थ थे, वे 2017 में रिटायर्ड हो गए. लेकिन उनको ग्रेच्युटी फंड की ब्याज राशि नहीं मिली थी. इसकी शिकायत उन्होंने विद्युत विभाग में की थी. जिसके बाद विभाग की अपील पर अदालत ने फैसला सुनाते हुए श्रम विभाग को तत्काल ग्रेच्युटी की ब्याज राशि देने का आदेश दिया था. पीड़ित से इसी राशि को रिलीज करने के एवज में आरोपी बाबू कैलाश निनामा ने 2500 रुपए के रिश्वत की मांग की थी.
लोकायुक्त इंस्पेक्टर राजेंद्र वर्मा ने कहा, "इस मामले में भगवती लाल चौहान की शिकायत पर मामले की तस्दीक की गई. जिसके बाद तथ्यों के आधार पर कार्रवाई हुई है. इसमें क्लर्क को 1500 रुपए रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया है."
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए