हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, देखने उमड़ी भीड़

Chatarpur, MP

छतरपुर जिले के हरपालपुर में एक दुल्हन हेलीकॉप्टर से आई है। इस दौरान गांव में खास इंतजाम किए गए थे। हेलीपैड के पास पुलिस जवानों की तैनाती थी। साथ ही फायर ब्रिगेड की टीम भी मौजूद थी। परिवार ने कहा कि वह हमारी बहू नहीं, बेटी है। अलग तरीके से हम अपनी बेटी को घर लाए हैं।

हरपालपुर के राजपूत परिवार ने अपनी बहू को हेलीकॉप्टर से विदाकर घर लाए हैं। यह पूरे इलाके के लिए अनूठी पहल है। दुल्हन के ससुर ने कहा है कि वह हमारी बहू नहीं, बेटी है। बेटी को हेलीकॉप्टर से लाना मेरे लिए सम्मान की बात है। वही हेलीपैड के पास पुलिस की भी तैनाती की गई थी।

बहू को अलग तरीके से लाया

दरअसल, छतरपुर जिले में एक परिवार ने अपनी बहू को विदा कराने के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों से हटकर कुछ खास करने का फैसला लिया। परिवार ने अपनी बहू को विदाई देने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला था।

बहू की आंखों में खुशी के आंसू

वहीं, जब बहू को विदा किया गया, तो उसका चेहरा खुशी और आंसुओं से भरा हुआ था, क्योंकि इस विदाई में एक विशेष भावना और स्नेह था। परिवार ने यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी बहू का स्वागत उतनी ही आदर और प्रेम के साथ हो, जितना कि वे अपनी बेटी का करते।

हिमानी से हुई वेंदात की शादी

हरपालपुर के वेदांत ने अपनी नई नवेली दुल्हन हिमानी को हेलीकॉप्टर से विदा करवाकर अपनी शादी को यादगार बना दिया। यह अनोखी विदाई मंगलवार को हिमानी के पिता जगेंद्र सिंह के घर मुस्करा कस्बे में हुई। वेदांत ने अपनी पत्नी के लिए कुछ खास करने की चाह में यह इंतज़ाम किया।

सोमवार की रात हुई शादी

वेदांत और हिमानी की शादी सोमवार रात धूमधाम से हुई। अगले दिन सुबह नवविवाहित जोड़ा हेलीकॉप्टर से हरपालपुर के लिए रवाना हुआ। विदाई से पहले, प्रशासन से सभी जरूरी मंजूरियां ली गईं थीं। गांव में एक हेलीपैड भी बनाया गया था। सुरक्षा के लिए पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी मौजूद थीं। जब हेलीकॉप्टर उतरा, तो पूरा गांव देखने उमड़ पड़ा।

परिवार का मानना था कि बहू को केवल घर की सदस्य मानकर ही नहीं, बल्कि उसे सम्मान और प्यार देने से ही रिश्तों में मजबूती आती है। यह कदम पारिवारिक संबंधों को और भी प्रगाढ़ करता है और बच्चों के बीच स्नेह और समझदारी को बढ़ावा देता है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
18 Feb 2025 By दैनिक जागरण

हेलीकॉप्टर से आई दुल्हन, देखने उमड़ी भीड़

Chatarpur, MP

हरपालपुर के राजपूत परिवार ने अपनी बहू को हेलीकॉप्टर से विदाकर घर लाए हैं। यह पूरे इलाके के लिए अनूठी पहल है। दुल्हन के ससुर ने कहा है कि वह हमारी बहू नहीं, बेटी है। बेटी को हेलीकॉप्टर से लाना मेरे लिए सम्मान की बात है। वही हेलीपैड के पास पुलिस की भी तैनाती की गई थी।

बहू को अलग तरीके से लाया

दरअसल, छतरपुर जिले में एक परिवार ने अपनी बहू को विदा कराने के लिए पारंपरिक रीति-रिवाजों से हटकर कुछ खास करने का फैसला लिया। परिवार ने अपनी बहू को विदाई देने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया। परिवार के लिए यह पल बेहद भावुक करने वाला था।

बहू की आंखों में खुशी के आंसू

वहीं, जब बहू को विदा किया गया, तो उसका चेहरा खुशी और आंसुओं से भरा हुआ था, क्योंकि इस विदाई में एक विशेष भावना और स्नेह था। परिवार ने यह भी सुनिश्चित किया कि उनकी बहू का स्वागत उतनी ही आदर और प्रेम के साथ हो, जितना कि वे अपनी बेटी का करते।

हिमानी से हुई वेंदात की शादी

हरपालपुर के वेदांत ने अपनी नई नवेली दुल्हन हिमानी को हेलीकॉप्टर से विदा करवाकर अपनी शादी को यादगार बना दिया। यह अनोखी विदाई मंगलवार को हिमानी के पिता जगेंद्र सिंह के घर मुस्करा कस्बे में हुई। वेदांत ने अपनी पत्नी के लिए कुछ खास करने की चाह में यह इंतज़ाम किया।

सोमवार की रात हुई शादी

वेदांत और हिमानी की शादी सोमवार रात धूमधाम से हुई। अगले दिन सुबह नवविवाहित जोड़ा हेलीकॉप्टर से हरपालपुर के लिए रवाना हुआ। विदाई से पहले, प्रशासन से सभी जरूरी मंजूरियां ली गईं थीं। गांव में एक हेलीपैड भी बनाया गया था। सुरक्षा के लिए पुलिस और दमकल की गाड़ियां भी मौजूद थीं। जब हेलीकॉप्टर उतरा, तो पूरा गांव देखने उमड़ पड़ा।

परिवार का मानना था कि बहू को केवल घर की सदस्य मानकर ही नहीं, बल्कि उसे सम्मान और प्यार देने से ही रिश्तों में मजबूती आती है। यह कदम पारिवारिक संबंधों को और भी प्रगाढ़ करता है और बच्चों के बीच स्नेह और समझदारी को बढ़ावा देता है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bride-came-by-helicopter/article-10680

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.