मासूम पर टूटा मां का कहर: मानसिक अस्थिरता में हौज में फेंक कर ली 8 माह की बच्ची की जान

Indore, MP

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर के द्वारकापुरी इलाके से बुधवार को दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपनी ही 8 महीने की मासूम बच्ची की बेरहमी से हत्या कर दी। घर के आंगन में बने हौज में जब बच्ची मायरा का शव मिला, तो शुरुआत में परिवार ने उसके गुम होने का नाटक किया। लेकिन देर रात पुलिस की सख्ती के बाद सच सामने आ गया।

मायरा की मां वर्षा चौहान ने कबूल किया कि उसने ही बच्ची को हौज में फेंककर मार डाला। वर्षा ने बताया कि जैसे ही उसका पति बाथरूम गया, उसने बच्ची को उठाया और हौज में फेंक दिया, फिर हौज पर मोटर रख दी ताकि बच्ची बाहर न निकल सके। इसके बाद वह खुद ही बच्ची को खोजने का ढोंग करने लगी।

पहले भी कर चुकी थी जानलेवा हरकतें

पड़ोसियों और परिवार के अनुसार, वर्षा मानसिक रूप से अस्थिर है। एक सप्ताह पहले भी उसने मायरा को जमीन पर पटक दिया था, जब दादी ने बच्ची को गोद में देने से इनकार किया। उस दिन भी घर में जमकर विवाद हुआ था।

दूसरी शादी और पुराना इतिहास

जानकारी के मुताबिक, वर्षा की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी बड़ोद गांव में हुई थी, जहां से उसे एक दो साल की बेटी है। वर्षा की मानसिक बीमारी और चिड़चिड़े स्वभाव के कारण उसका पहला रिश्ता टूट गया। अविनाश से उसका दूसरा विवाह सामाजिक दबाव में हुआ था, लेकिन यहां भी स्थिति सामान्य नहीं रही।

गुस्से और अवसाद ने बना दिया हत्यारिन

बच्ची के जन्म के बाद वर्षा की मानसिक हालत और बिगड़ती गई। कभी घर का सामान फेंकना, तो कभी खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना, ये घटनाएं आम हो गई थीं। मायरा की दादी ने वर्षा की हालत देखते हुए बच्ची को उससे दूर रखना शुरू कर दिया था, जिससे वर्षा और अधिक आक्रामक हो गई।

बुधवार को जब परिवार के सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, तब वर्षा ने मौका पाकर अपनी ही बेटी की जान ले ली। फिलहाल पुलिस ने वर्षा को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Jun 2025 By दैनिक जागरण

मासूम पर टूटा मां का कहर: मानसिक अस्थिरता में हौज में फेंक कर ली 8 माह की बच्ची की जान

Indore, MP

मायरा की मां वर्षा चौहान ने कबूल किया कि उसने ही बच्ची को हौज में फेंककर मार डाला। वर्षा ने बताया कि जैसे ही उसका पति बाथरूम गया, उसने बच्ची को उठाया और हौज में फेंक दिया, फिर हौज पर मोटर रख दी ताकि बच्ची बाहर न निकल सके। इसके बाद वह खुद ही बच्ची को खोजने का ढोंग करने लगी।

पहले भी कर चुकी थी जानलेवा हरकतें

पड़ोसियों और परिवार के अनुसार, वर्षा मानसिक रूप से अस्थिर है। एक सप्ताह पहले भी उसने मायरा को जमीन पर पटक दिया था, जब दादी ने बच्ची को गोद में देने से इनकार किया। उस दिन भी घर में जमकर विवाद हुआ था।

दूसरी शादी और पुराना इतिहास

जानकारी के मुताबिक, वर्षा की यह दूसरी शादी थी। उसकी पहली शादी बड़ोद गांव में हुई थी, जहां से उसे एक दो साल की बेटी है। वर्षा की मानसिक बीमारी और चिड़चिड़े स्वभाव के कारण उसका पहला रिश्ता टूट गया। अविनाश से उसका दूसरा विवाह सामाजिक दबाव में हुआ था, लेकिन यहां भी स्थिति सामान्य नहीं रही।

गुस्से और अवसाद ने बना दिया हत्यारिन

बच्ची के जन्म के बाद वर्षा की मानसिक हालत और बिगड़ती गई। कभी घर का सामान फेंकना, तो कभी खुद को नुकसान पहुंचाने की धमकी देना, ये घटनाएं आम हो गई थीं। मायरा की दादी ने वर्षा की हालत देखते हुए बच्ची को उससे दूर रखना शुरू कर दिया था, जिससे वर्षा और अधिक आक्रामक हो गई।

बुधवार को जब परिवार के सदस्य अपने-अपने कामों में व्यस्त थे, तब वर्षा ने मौका पाकर अपनी ही बेटी की जान ले ली। फिलहाल पुलिस ने वर्षा को गिरफ्तार कर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/broken-mothers-havoc-on-innocent-threw-into-the-heart-of/article-23287

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.