घर जमाई बनने से इंकार किया, साले ने गोली मारी – जीजा पर सुनियोजित हमला, कार को भी किया आग के हवाले

Rewa, MP

रीवा जिले के सेमरिया थाना क्षेत्र के गोदहा पहाड़ इलाके में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां साले ने अपने जीजा पर जानलेवा हमला कर दिया।

 हमलावरों ने पहले जीजा को पार्टी का बहाना बनाकर बुलाया, फिर गोली मार दी और सबूत मिटाने के लिए उनकी कार में आग लगा दी।

घायल युवक की पहचान समीम खान (36) के रूप में हुई है, जो घटना के समय अपनी ससुराल की साजिश का शिकार बना। समीम पर उसके साले ने इसलिए हमला किया क्योंकि वह ‘घर जमाई’ बनने को राजी नहीं था।

घर जमाई का दबाव बना, साजिश रची गई

समीम खान मूलतः रीवा का निवासी है और उसकी शादी राजपुर (चित्रकूट) क्षेत्र में हुई थी। पीड़ित ने बताया कि वह करीब सात महीने तक ससुराल में रहा, लेकिन फिर अपने घर लौट आया। इसके बाद से ससुराल पक्ष उस पर लगातार वहीं बस जाने का दबाव बना रहा था।

मंगलवार को समीम का साला और अन्य 10-12 लोग उसे पार्टी का बहाना बताकर गोदहा पहाड़ ले गए। वहां उसे शराब पिलाई और बाद में अचानक गोली मार दी। किस्मत से गोली छाती की बजाय पैर में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

कार में लगाई आग, हत्या की थी मंशा

हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से समीम की कार में आग लगाकर फरार हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद समीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस

सेमरिया थाना पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी साले को हिरासत में ले लिया है। एसडीओपी उमेश प्रजापति के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अन्य हमलावरों की भी तलाश जारी है।

परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग

समीम के परिजनों ने बताया कि बहू का व्यवहार शुरू से ही उपेक्षापूर्ण था और वह ससुराल वालों के इशारों पर चलती थी। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि घटना में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jul 2025 By दैनिक जागरण

घर जमाई बनने से इंकार किया, साले ने गोली मारी – जीजा पर सुनियोजित हमला, कार को भी किया आग के हवाले

Rewa, MP

 हमलावरों ने पहले जीजा को पार्टी का बहाना बनाकर बुलाया, फिर गोली मार दी और सबूत मिटाने के लिए उनकी कार में आग लगा दी।

घायल युवक की पहचान समीम खान (36) के रूप में हुई है, जो घटना के समय अपनी ससुराल की साजिश का शिकार बना। समीम पर उसके साले ने इसलिए हमला किया क्योंकि वह ‘घर जमाई’ बनने को राजी नहीं था।

घर जमाई का दबाव बना, साजिश रची गई

समीम खान मूलतः रीवा का निवासी है और उसकी शादी राजपुर (चित्रकूट) क्षेत्र में हुई थी। पीड़ित ने बताया कि वह करीब सात महीने तक ससुराल में रहा, लेकिन फिर अपने घर लौट आया। इसके बाद से ससुराल पक्ष उस पर लगातार वहीं बस जाने का दबाव बना रहा था।

मंगलवार को समीम का साला और अन्य 10-12 लोग उसे पार्टी का बहाना बताकर गोदहा पहाड़ ले गए। वहां उसे शराब पिलाई और बाद में अचानक गोली मार दी। किस्मत से गोली छाती की बजाय पैर में लगी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।

कार में लगाई आग, हत्या की थी मंशा

हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद सबूत मिटाने के उद्देश्य से समीम की कार में आग लगाकर फरार हो गए। आसपास के ग्रामीणों ने पुलिस और परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद समीम को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पुलिस ने दर्ज किया हत्या के प्रयास का केस

सेमरिया थाना पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए मुख्य आरोपी साले को हिरासत में ले लिया है। एसडीओपी उमेश प्रजापति के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। अन्य हमलावरों की भी तलाश जारी है।

परिवार ने की सख्त कार्रवाई की मांग

समीम के परिजनों ने बताया कि बहू का व्यवहार शुरू से ही उपेक्षापूर्ण था और वह ससुराल वालों के इशारों पर चलती थी। उन्होंने पुलिस से मांग की है कि घटना में शामिल सभी दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/brother-in-law-refuses-to-become-home-jamai-a/article-29320

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.