सारंगपुर में भाई ने भाई की हत्या, 5 मिनट में पुलिस ने दबोचा

Sarangpur, MP

स्वतंत्रता दिवस की सुबह सारंगपुर में पारिवारिक विवाद ने खून का रूप ले लिया। पैतृक संपत्ति और दुकान की कमाई के झगड़े में बड़े भाई ने छोटे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी।

 वारदात इतनी अचानक हुई कि 30 सेकंड के भीतर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस महज 5 मिनट में मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुबह की सैर के बाद हुआ हमला

परिजनों के मुताबिक, मृतक कमल पुष्पद (31) रोज की तरह सुबह टहलकर घर लौटा था। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, पीछे से बड़े भाई बाबूलाल पुष्पद ने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गहरे घाव के चलते कमल की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को खबर दी।

दुकान बनी विवाद की जड़

तीनों भाइयों के पास 4.5 बीघा जमीन थी, जहां फूलों की खेती होती थी। आमदनी कम होने पर कमल ने उधार लेकर रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली, जो अच्छी चलने लगी। बाबूलाल का दावा था कि दुकान की कमाई में उसका भी हिस्सा होना चाहिए, जबकि कमल ने इसे अपनी निजी मेहनत और निवेश से शुरू किया व्यवसाय बताया। छोटे भाई दीपक ने भी कमल का पक्ष लिया, जिससे बाबूलाल नाराज हो गया और हत्या की योजना बना ली।

हत्या के समय घर पर अकेला था कमल

घटना के वक्त मृतक की पत्नी मायके में थी, क्योंकि हाल ही में बेटे का जन्म हुआ था। जमीन बंटवारे को लेकर फूलमाली समाज की तीन बार पंचायत हो चुकी थी, लेकिन विवाद सुलझा नहीं। पुलिस ने बाबूलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
15 Aug 2025 By दैनिक जागरण

सारंगपुर में भाई ने भाई की हत्या, 5 मिनट में पुलिस ने दबोचा

Sarangpur, MP

 वारदात इतनी अचानक हुई कि 30 सेकंड के भीतर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस महज 5 मिनट में मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

सुबह की सैर के बाद हुआ हमला

परिजनों के मुताबिक, मृतक कमल पुष्पद (31) रोज की तरह सुबह टहलकर घर लौटा था। जैसे ही उसने दरवाजा खोला, पीछे से बड़े भाई बाबूलाल पुष्पद ने सिर पर कुल्हाड़ी से वार कर दिया। गहरे घाव के चलते कमल की मौके पर ही मौत हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हुए और पुलिस को खबर दी।

दुकान बनी विवाद की जड़

तीनों भाइयों के पास 4.5 बीघा जमीन थी, जहां फूलों की खेती होती थी। आमदनी कम होने पर कमल ने उधार लेकर रेडीमेड कपड़ों की दुकान खोली, जो अच्छी चलने लगी। बाबूलाल का दावा था कि दुकान की कमाई में उसका भी हिस्सा होना चाहिए, जबकि कमल ने इसे अपनी निजी मेहनत और निवेश से शुरू किया व्यवसाय बताया। छोटे भाई दीपक ने भी कमल का पक्ष लिया, जिससे बाबूलाल नाराज हो गया और हत्या की योजना बना ली।

हत्या के समय घर पर अकेला था कमल

घटना के वक्त मृतक की पत्नी मायके में थी, क्योंकि हाल ही में बेटे का जन्म हुआ था। जमीन बंटवारे को लेकर फूलमाली समाज की तीन बार पंचायत हो चुकी थी, लेकिन विवाद सुलझा नहीं। पुलिस ने बाबूलाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/brother-murdered-brother-in-sarangpur-police-arrested-in-5-minutes/article-30653

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.