जबलपुर में जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की निर्मम हत्या

जबलपुर(म.प्र.)

On

जबलपुर के बिसनपुरा गांव में वारदात; मृतक के भांजे समेत दो आरोपी गिरफ्तार

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में अंधविश्वास से जुड़ी एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। कुंडम थाना क्षेत्र के बिसनपुरा गांव में 50 वर्षीय व्यक्ति की कुल्हाड़ी से गला काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद उसका सिर और धड़ अलग-अलग हालत में गांव के बाहर जंगल में फेंक दिया गया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मृतक के भांजे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार घटना 6 मार्च की रात की है। गांव के बाहर टहलने निकले कुछ ग्रामीणों ने जंगल के पास एक शव देखा, जिसका सिर धड़ से अलग पड़ा था। सूचना मिलने पर कुंडम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद जांच शुरू की। बाद में शव की पहचान बिसनपुरा निवासी भूरालाल यादव के रूप में हुई।

जांच के दौरान पुलिस ने गांव के दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि जादू-टोना के शक और आपसी विवाद के चलते उन्होंने भूरालाल की हत्या की।

पुलिस जांच में सामने आया कि मृतक भूरालाल यादव खेती के साथ-साथ आसपास के गांवों में झाड़-फूंक और जादू-टोना करने का काम करता था। इसी कारण कुछ ग्रामीणों में उसके प्रति अविश्वास और नाराजगी थी। मृतक के भाई नन्हेंलाल ने पुलिस को बताया कि भूरालाल 4 मार्च की दोपहर से लापता था। उस दिन वह खाना खाने के बाद घर से निकला था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा।

परिजनों के अनुसार उसी दिन गांव के ही पिट्टी उर्फ संत कुमार और मधु शाह से उसका विवाद हुआ था। संत कुमार, जो रिश्ते में भूरालाल का भांजा लगता है, को शक था कि उसके परिवार में हो रही परेशानियों और बीमारियों के पीछे भूरालाल का जादू-टोना है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई थी और धमकी भी दी गई थी।

पुलिस के मुताबिक घटना वाले दिन भूरालाल अपने थैले में झाड़-फूंक से संबंधित सामान लेकर दूसरे गांव जा रहा था। इसी दौरान पहले से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने उस पर कुल्हाड़ी से गले पर दो वार किए। हमले की गंभीरता इतनी थी कि उसका सिर धड़ से अलग हो गया। वारदात के बाद आरोपी शव को जंगल में फेंककर फरार हो गए।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की और शनिवार सुबह डेम के पास से उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में अंधविश्वास और जादू-टोना से जुड़े विवादों के खतरनाक परिणामों की ओर भी संकेत करती है।

-------------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

खबरें और भी हैं

‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज, 13 मार्च को ओटीटी पर आएगा नया सीजन

टाप न्यूज

‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज, 13 मार्च को ओटीटी पर आएगा नया सीजन

अभिलाष और संदीप भैया के आमने-सामने आने से कहानी में बढ़ेगा टकराव, शिक्षा व्यवस्था और भाषा विवाद भी कहानी का...
बालीवुड 
‘एस्पिरेंट्स सीजन 3’ का ट्रेलर रिलीज, 13 मार्च को ओटीटी पर आएगा नया सीजन

जबलपुर में जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की निर्मम हत्या

जबलपुर के बिसनपुरा गांव में वारदात; मृतक के भांजे समेत दो आरोपी गिरफ्तार
मध्य प्रदेश 
जबलपुर में जादू-टोना के शक में बुजुर्ग की निर्मम हत्या

इंदौर के मुक्तिधाम में बड़ी लापरवाही, एक ही नंबर के तीन टोकन

एक ही नंबर के तीन टोकन जारी, गलत परिवार ले गया अस्थियां; तीन घंटे बाद लौटाने पर मामला शांत
मध्य प्रदेश 
इंदौर के मुक्तिधाम में बड़ी लापरवाही, एक ही नंबर के तीन टोकन

रेप पीड़िता के परिवार का पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार

समाज में वापसी के लिए गांव वालों के पैर धोकर उसी पानी से नहाने की शर्त; प्रशासन जांच में जुटा...
छत्तीसगढ़ 
रेप पीड़िता के परिवार का पंचायत ने किया सामाजिक बहिष्कार

बिजनेस

Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.