जबलपुर में शादी समारोह के दौरान युवक की नृशंस हत्या, डांस विवाद के बाद धारदार हथियार से किया गया हमला

जबलपुर (म.प्र.)

On

बारात में शामिल होने आया 40 वर्षीय व्यक्ति सड़क किनारे गंभीर हालत में मिला, मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत

जबलपुर जिले में एक शादी समारोह के दौरान हुई हिंसक वारदात ने इलाके में सनसनी फैला दी है। बुधवार देर रात जबलपुर से करीब 35 किलोमीटर दूर ग्राम मादा में आयोजित विवाह समारोह में शामिल होने आए 40 वर्षीय व्यक्ति की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान सुनील अहिरवार, निवासी ग्राम गौर हिनौती के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सुनील अहिरवार बुधवार को अपने कुछ दोस्तों के साथ अहिरवार समाज के विवाह कार्यक्रम में शामिल होने ग्राम मादा आया था। रात के समय बारात निकाली जा रही थी और डीजे पर नृत्य चल रहा था। इसी दौरान डांस को लेकर सुनील का कुछ लोगों से विवाद हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल बीच-बचाव कर विवाद को शांत कराया, जिसके बाद बारात आगे बढ़ गई।

हालांकि, इसके कुछ समय बाद सुनील अचानक भीड़ से अलग हो गया। जब देर रात तक वह नजर नहीं आया तो उसके साथ आए दोस्तों ने उसकी तलाश शुरू की। रात करीब दो बजे सुनील सड़क किनारे लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार से किए गए गंभीर वार के निशान थे।

घायल अवस्था में दोस्तों ने तत्काल उसे पाटन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान सुनील ने दम तोड़ दिया। अस्पताल से सूचना मिलने के बाद पुलिस सक्रिय हुई।

एसडीओपी लोकेश डाबर ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या से पहले डीजे पर नृत्य को लेकर विवाद हुआ था, लेकिन हत्या किसने और किन परिस्थितियों में की, यह अभी जांच का विषय है। पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं और मृतक के साथ आए लोगों व शादी में शामिल मेहमानों से पूछताछ की जा रही है।

पाटन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों और मृतक के परिजनों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच तेजी से की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
05 Feb 2026 By Nitin Trivedi

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/brutal-murder-of-young-man-during-wedding-ceremony-in-jabalpur/article-45349

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.