अशोकनगर में बीएससी छात्र का शव कुएं में मिला: परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Ashoknagar, MP

अशोकनगर जिले के नईसराय थाना क्षेत्र के भुंगावली गांव में रविवार शाम एक 22 वर्षीय बीएससी छात्र अभिषेक यादव का शव संदिग्ध हालात में कुएं में पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने गांव के ही तीन लोगों पर मारपीट कर हत्या करने और शव कुएं में फेंकने का आरोप लगाया है।

घटना के विरोध में परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर हत्यारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले ने तब तूल पकड़ा जब पुलिस शुरू में सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात कहकर कार्रवाई टाल रही थी।

कुएं में मिला अभिषेक का शव, खेत से नहीं लौटा था घर

परिजनों के अनुसार, अभिषेक रविवार दोपहर खेत गया था, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। इसके बाद गांव के कुएं में उसका शव पड़ा मिला। शव को देखने से साफ लग रहा था कि उसके साथ मारपीट की गई है।

तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

परिजनों ने कल्याण सिंह यादव, उनके बेटे जितेंद्र यादव और देवेंद्र यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। शुरू में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इंतजार करने की बात कही, लेकिन परिजनों के थाने में शव रखकर देर रात तक धरना देने के बाद दबाव में आकर पुलिस ने रात 1 बजे धारा 103(1), 115(2), और 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

शव नहीं ले गए अंतिम संस्कार के लिए, धरने पर अड़े रहे परिजन

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा, लेकिन परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले गए। वे शव को थाने में रखकर वहीं धरने पर बैठ गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
30 Jun 2025 By दैनिक जागरण

अशोकनगर में बीएससी छात्र का शव कुएं में मिला: परिजनों ने गांव के तीन लोगों पर लगाया हत्या का आरोप

Ashoknagar, MP

घटना के विरोध में परिजन शव लेकर थाने पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर हत्यारों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। मामले ने तब तूल पकड़ा जब पुलिस शुरू में सिर्फ पोस्टमार्टम रिपोर्ट की बात कहकर कार्रवाई टाल रही थी।

कुएं में मिला अभिषेक का शव, खेत से नहीं लौटा था घर

परिजनों के अनुसार, अभिषेक रविवार दोपहर खेत गया था, लेकिन देर शाम तक जब वह वापस नहीं लौटा तो उसकी तलाश की गई। इसके बाद गांव के कुएं में उसका शव पड़ा मिला। शव को देखने से साफ लग रहा था कि उसके साथ मारपीट की गई है।

तीन लोगों पर हत्या का मामला दर्ज

परिजनों ने कल्याण सिंह यादव, उनके बेटे जितेंद्र यादव और देवेंद्र यादव पर हत्या का आरोप लगाया है। शुरू में पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने तक इंतजार करने की बात कही, लेकिन परिजनों के थाने में शव रखकर देर रात तक धरना देने के बाद दबाव में आकर पुलिस ने रात 1 बजे धारा 103(1), 115(2), और 3(5) बीएनएस के तहत हत्या का मामला दर्ज कर लिया।

शव नहीं ले गए अंतिम संस्कार के लिए, धरने पर अड़े रहे परिजन

पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों को सौंपा, लेकिन परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए नहीं ले गए। वे शव को थाने में रखकर वहीं धरने पर बैठ गए और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे।

पुलिस ने क्या कहा?

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जांच जारी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। परिजनों के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bsc-students-body-found-in-a-well-in-ashoknagar-accused/article-26049

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.