- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- थाने में युवक की पिटाई का BSP ने किया विरोध: एसपी से की शिकायत, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
थाने में युवक की पिटाई का BSP ने किया विरोध: एसपी से की शिकायत, आरोपियों पर कार्रवाई की मांग
Mauganj, MP
मऊगंज जिले में पुलिस पर एक युवक को हिरासत में लेकर बर्बर तरीके से पीटने का आरोप लगा है। इस घटना को लेकर बहुजन समाज पार्टी (BSP) के नेताओं ने नाराजगी जताई है और एसपी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
पन्नी गांव के रहने वाले मनोज साकेत ने बताया कि उन्हें पुलिस ने घर से उठाकर थाने में उल्टा लटकाकर बुरी तरह पीटा। उनके अनुसार, यह सब 23 अक्टूबर की रात हुआ, जब पुलिसकर्मी दो वाहनों में सवार होकर उनके घर पहुंचे और बिना किसी कारण उन्हें थाने ले गए।
मनोज ने आरोप लगाया कि थाने के महिला ऊर्जा डेस्क कक्ष में उनके मुंह में कागज ठूंसकर आवाज दबाई गई और डंडों से मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें करीब दो दिन तक थाने में रखा, फिर इलाज करवाकर देर रात घर भेज दिया।
बताया गया कि 15 अक्टूबर की शाम मनोज अपने रिश्तेदार विकास साकेत के साथ अंडे की दुकान पर मौजूद थे, जहां कुछ लोगों से उनका विवाद हो गया था। उसी रात से विकास लापता है। परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने दो दिन बाद रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस की इस कथित बर्बरता के खिलाफ मंगलवार को BSP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा।
जिला अध्यक्ष अनीता सुमन के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में मांग की गई है कि मनोज साकेत के साथ मारपीट करने वाले पुलिसकर्मियों को तुरंत निलंबित किया जाए, निष्पक्ष जांच हो और लापता विकास साकेत की तलाश तेज की जाए।
जानकारी के अनुसार, जब मामला वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचा, तो मऊगंज पुलिस ने बचाव की कोशिश में 112 सेवा के दो चालकों पर ही मामला दर्ज कर दिया। वहीं थाना प्रभारी संदीप भारती ने स्वयं को फरियादी बनाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई, जिसमें यह स्वीकार किया गया है कि थाने में मनोज साकेत के साथ मारपीट हुई थी।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए