- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- भोपाल में 'मछली' गैंग की 50 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
भोपाल में 'मछली' गैंग की 50 करोड़ की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर
Bhopal, MP
राजधानी के अनंतपुरा कोकता इलाके में प्रशासन ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए 'मछली' परिवार की करीब 50 करोड़ रुपए की अवैध संपत्ति को जमींदोज कर दिया। शासकीय भूमि पर कब्जा कर फार्म हाउस, वेयरहाउस, फैक्ट्री, कोठी और मदरसे तक खड़े कर दिए गए थे।
कार्रवाई हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया की अगुवाई में हुई। मौके पर भारी पुलिस बल की मौजूदगी रही। प्रशासन ने 10 से 15 जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण हटाया।
किन पर हुई कार्रवाई?
-
शकील अहमद पिता शरीफ अहमद – फार्म हाउस (खसरा नंबर 55, शासकीय भूमि)
-
शारिक अहमद – 40 हजार वर्ग फीट में वेयरहाउस
-
इरशाद अहमद – अवैध कारखाना
-
अता उल रहमान – शासकीय भूमि पर मदरसा
-
शारिक उर्फ मछली, सोहेल अहमद, शफीक अहमद – तीन मंजिला कोठी
क्राइम ब्रांच की दबिश के बाद टूटी 'मछली' की हनक
हाल ही में भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने दो ड्रग पैडलर — सैफुद्दीन और शाहरुख को पकड़ा था। उनसे पूछताछ में खुलासा हुआ कि शहर के क्लबों, पार्टियों और जिम में युवाओं को एमडी (मेथामफेटामिन) पाउडर की लत लगाई जा रही थी।
पूछताछ में ड्रग रैकेट से यासीन उर्फ मछली और उसके चाचा शाहवर उर्फ मछली का नाम सामने आया। पुलिस ने फिल्मी अंदाज में इन दोनों को दबोचा। जांच में पता चला कि ड्रग्स का नेटवर्क, नशे में फंसाकर महिलाओं का शोषण, और अवैध निर्माण – सब आपस में जुड़े थे।
शासन की चेतावनी: कोई भी अवैध निर्माण बर्दाश्त नहीं
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय भूमि पर कब्जा कर बनाई गई कोई भी संरचना बख्शी नहीं जाएगी। यह कार्रवाई माफिया और ड्रग्स नेटवर्क पर सीधे प्रहार के रूप में देखी जा रही है।
..........................................................................................................................................................
वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर
क्लिक करके फॉलो कीजिये,
या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।।
https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए