- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- सतना में अवैध निर्माण पर बुलडोजर: शिकायतकर्ता का रैंप भी गिरा
सतना में अवैध निर्माण पर बुलडोजर: शिकायतकर्ता का रैंप भी गिरा
Satna, MP
सतना शहर के वार्ड नंबर 3, बगहा बस्ती गली नंबर 4 में मंगलवार शाम नगर निगम का अतिक्रमण दस्ते ने कार्रवाई की। सरकारी ज़मीन पर बने अवैध निर्माण को जेसीबी से गिरा दिया गया।
खास बात यह रही कि जिस व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी, उसके घर के बाहर बना रैंप भी सरकारी जमीन पर पाया गया और उसे भी तोड़ दिया गया।
मामला क्या है?
एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी पर सरकारी जमीन पर कब्ज़ा कर 30 फीट लंबी और 8 फीट ऊंची पक्की बाउंड्री बनाने की शिकायत की थी। प्रशासन ने पहले नोटिस जारी किया, लेकिन जब अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो जेसीबी से कार्रवाई की गई।
शिकायतकर्ता का रैंप भी तोड़ा गया
कार्रवाई के दौरान प्रशासन को पता चला कि शिकायतकर्ता के घर के बाहर भी रैंप सरकारी जमीन पर बना है। निगम अमले ने उसे भी तुरंत हटा दिया।
खर्च की वसूली दोनों से होगी
अतिक्रमण अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि इस कार्रवाई में निगम का जो खर्च आया है, उसकी वसूली दोनों अतिक्रमणकारियों से की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए