भोपाल में मछली परिवार की कोठी पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनी 10 करोड़ की इमारत तोड़ी गई

Bhopal, MP

ड्रग तस्करी और रेप केस के आरोपियों यासीन और शाहवर मछली के परिवार की तीन मंजिला कोठी पर गुरुवार को जिला प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर बड़ा तोड़फोड़ अभियान किया।

प्रशासन का कहना है कि कोठी सरकारी जमीन पर बनाई गई थी, इसलिए इसे नष्ट किया जा रहा है।

मौके पर कार्रवाई और सुरक्षा
कोठी का सामान पहले बाहर निकाला गया। इसके बाद दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन के जरिए निर्माण को तोड़ा जा रहा है। इस दौरान लगभग 400 पुलिसकर्मी तैनात थे। एसडीएम विनोद सोनकिया समेत जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

कोठी का विवरण और कीमत
वकील गोपेश सिक्केवाल और साथी वकील विशेष नामदेव के अनुसार, मछली परिवार की यह कोठी लगभग 3 हजार स्क्वायर फीट में बनी हुई है। आसपास के गार्डन और अन्य हिस्सों को मिलाकर यह निर्माण लगभग एक एकड़ में फैला हुआ है। कोठी की अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पिछली कार्रवाई और प्रशासन की रणनीति
30 जुलाई को प्रशासन ने भोपाल में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए 6 अन्य अवैध निर्माण तोड़े थे। नियमों के तहत हथाईखेड़ा स्थित कोठी को पहले सील किया गया था। प्रशासन अब मछली परिवार की अन्य अवैध संपत्तियों का पता लगा रही है।

शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप-ब्लैकमेलिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद चाचा शारिक मछली भी पुलिस की गिरफ्त में आया था।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
21 Aug 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में मछली परिवार की कोठी पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन पर बनी 10 करोड़ की इमारत तोड़ी गई

Bhopal, MP

प्रशासन का कहना है कि कोठी सरकारी जमीन पर बनाई गई थी, इसलिए इसे नष्ट किया जा रहा है।

मौके पर कार्रवाई और सुरक्षा
कोठी का सामान पहले बाहर निकाला गया। इसके बाद दो जेसीबी और एक पोकलेन मशीन के जरिए निर्माण को तोड़ा जा रहा है। इस दौरान लगभग 400 पुलिसकर्मी तैनात थे। एसडीएम विनोद सोनकिया समेत जिला प्रशासन, पुलिस और नगर निगम के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।

कोठी का विवरण और कीमत
वकील गोपेश सिक्केवाल और साथी वकील विशेष नामदेव के अनुसार, मछली परिवार की यह कोठी लगभग 3 हजार स्क्वायर फीट में बनी हुई है। आसपास के गार्डन और अन्य हिस्सों को मिलाकर यह निर्माण लगभग एक एकड़ में फैला हुआ है। कोठी की अनुमानित कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

पिछली कार्रवाई और प्रशासन की रणनीति
30 जुलाई को प्रशासन ने भोपाल में अवैध निर्माणों पर कार्रवाई करते हुए 6 अन्य अवैध निर्माण तोड़े थे। नियमों के तहत हथाईखेड़ा स्थित कोठी को पहले सील किया गया था। प्रशासन अब मछली परिवार की अन्य अवैध संपत्तियों का पता लगा रही है।

शाहवर मछली और उसके भतीजे यासीन को कॉलेज छात्राओं से जुड़े रेप-ब्लैकमेलिंग केस में गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद चाचा शारिक मछली भी पुलिस की गिरफ्त में आया था।

.............................................................................................................................

वाहट्सएप्प चैनल से जुड़ने के लिए लिंक पर

क्लिक करके फॉलो कीजिये

या फिर QR कोड स्कैन कर जुड़िये।। 

https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3VWhatsApp Image 2025-04-23 at 2.35.10 PM

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bulldozer-run-on-the-kothi-of-the-fish-family-in/article-31112

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.