बुधनी विजयपुर उपचुनाव में बंपर वोटिंग, 23 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Jagran Desk

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान हुआ संपन्न. उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में हुई कैद. जमकर हुई वोटिंग.

हिंसा-बूथ कैप्चरिंग के आरोप, चक्काजाम, धरना प्रदर्शन के बीच मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव की वोटिंग पूरी हो गई. तमाम हंगामे के बीच दोनों सीटों पर मतदाताओं ने मतदान को लेकर जमकर उत्साह दिखाया. चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा. बुधनी में 72.37 फीसदी और विजयपुर में 75.27 फीसदी मतदान हुआ. विजयपुर में वन मंत्री रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच और बुधनी में पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच सीधा मुकाबला था.

मतदाताओं ने दिखाया जोश
मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर दोपहर से मतदान प्रतिशत ने जोर पकड़ा. दोनों विधानसभा सीटों पर सुबह साढ़े 9 बजे तक कम मतदान हुआ था. सुबह साढ़े 9 बजे तक बुधनी में 16.90 फीसदी और विजयपुर में 17.86 फीसदी मतदान हुआ था. शाम 5 बजे तक बुधनी में 72.37 फीसदी मतदान हुआ. विजयपुर में 75.72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. 23 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा.

2023 में हुआ था रिकॉर्ड मतदान
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बुधनी और विजयपुर दोनों सीटों पर जमकर मतदान हुआ था. बुधनी विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में 86.80 फीसदी मतदात हुआ था. इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के विक्रम मस्ताल के बीच मुकाबला था. विजयपुर विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में 81.49 फीसदी मतदान हुआ था. इस चुनाव में रामनिवास रावत ने कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था.

MADHYA PRADESH BY ELECTION
उम्मीदवार फोन से लेते रहे जानकारी (ETV bharat)

उम्मीदवार फोन से लेते रहे जानकारी
विजयपुर सीट पर प्रशासन ने अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए पहले कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा और फिर रामनिवास रावत को निगरानी में रख लिया. हालांकि बाद में प्रशासन ने दोनों उम्मीदवारों को कुछ शर्तों के साथ निगरानी से मुक्त किया गया. दोनों उम्मीदवार लगातार फोन से क्षेत्र में वोटिंग को लेकर संपर्क साधते रहे.

अंदर वोटिंग, सीमा के बाहर बीजेपी-कांग्रेस नेता जमे
बीजेपी और कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बनी विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान कई जगह विवाद की खबरें सामने आईं. स्थानीय प्रशासन और चुनाव आयोग बीजेपी और कांग्रेस दोनों के निशाने पर रहा. वोटिंग के पहले कांग्रेस नेताओं के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में घुसने का आरोप लगाते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्योपुर से विजयपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें विधानसभा क्षेत्र की सीमा के बाहर ही रोक लिया. इसके बाद बीजेपी नेता वहीं बैठ गए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, ''कांग्रेस नेता विजयपुर विधानसभा के अंदर कैसे घुसे? उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इलेक्शन कमीशन और प्रशासन कांग्रेस के दवाब में काम कर रहा है.'' उधर कांग्रेस नेता भोपाल में मुख्य चुनाव पदाधिकारी ऑफिस में घंटी बजाते हुए पहुंचे.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
13 Nov 2024 By दैनिक जागरण

बुधनी विजयपुर उपचुनाव में बंपर वोटिंग, 23 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Jagran Desk

हिंसा-बूथ कैप्चरिंग के आरोप, चक्काजाम, धरना प्रदर्शन के बीच मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर उपचुनाव की वोटिंग पूरी हो गई. तमाम हंगामे के बीच दोनों सीटों पर मतदाताओं ने मतदान को लेकर जमकर उत्साह दिखाया. चुनाव आयोग के मुताबिक, मतदान पूरी तरह से शांतिपूर्ण रहा. बुधनी में 72.37 फीसदी और विजयपुर में 75.27 फीसदी मतदान हुआ. विजयपुर में वन मंत्री रामनिवास रावत और कांग्रेस के मुकेश मल्होत्रा के बीच और बुधनी में पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव और कांग्रेस के राजकुमार पटेल के बीच सीधा मुकाबला था.

मतदाताओं ने दिखाया जोश
मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयपुर सीट पर दोपहर से मतदान प्रतिशत ने जोर पकड़ा. दोनों विधानसभा सीटों पर सुबह साढ़े 9 बजे तक कम मतदान हुआ था. सुबह साढ़े 9 बजे तक बुधनी में 16.90 फीसदी और विजयपुर में 17.86 फीसदी मतदान हुआ था. शाम 5 बजे तक बुधनी में 72.37 फीसदी मतदान हुआ. विजयपुर में 75.72 फीसदी मतदान दर्ज किया गया. 23 नवंबर को प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा.

2023 में हुआ था रिकॉर्ड मतदान
साल 2023 के विधानसभा चुनाव में बुधनी और विजयपुर दोनों सीटों पर जमकर मतदान हुआ था. बुधनी विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में 86.80 फीसदी मतदात हुआ था. इस चुनाव में पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और कांग्रेस के विक्रम मस्ताल के बीच मुकाबला था. विजयपुर विधानसभा सीट पर 2023 के चुनाव में 81.49 फीसदी मतदान हुआ था. इस चुनाव में रामनिवास रावत ने कांग्रेस के प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा था.

MADHYA PRADESH BY ELECTION
उम्मीदवार फोन से लेते रहे जानकारी (ETV bharat)

उम्मीदवार फोन से लेते रहे जानकारी
विजयपुर सीट पर प्रशासन ने अप्रिय स्थिति की आशंका को देखते हुए पहले कांग्रेस उम्मीदवार मुकेश मल्होत्रा और फिर रामनिवास रावत को निगरानी में रख लिया. हालांकि बाद में प्रशासन ने दोनों उम्मीदवारों को कुछ शर्तों के साथ निगरानी से मुक्त किया गया. दोनों उम्मीदवार लगातार फोन से क्षेत्र में वोटिंग को लेकर संपर्क साधते रहे.

अंदर वोटिंग, सीमा के बाहर बीजेपी-कांग्रेस नेता जमे
बीजेपी और कांग्रेस के लिए नाक का सवाल बनी विजयपुर विधानसभा सीट पर मतदान के दौरान कई जगह विवाद की खबरें सामने आईं. स्थानीय प्रशासन और चुनाव आयोग बीजेपी और कांग्रेस दोनों के निशाने पर रहा. वोटिंग के पहले कांग्रेस नेताओं के विजयपुर विधानसभा क्षेत्र में घुसने का आरोप लगाते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष श्योपुर से विजयपुर के लिए रवाना हुए, लेकिन पुलिस प्रशासन ने उन्हें विधानसभा क्षेत्र की सीमा के बाहर ही रोक लिया. इसके बाद बीजेपी नेता वहीं बैठ गए. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि, ''कांग्रेस नेता विजयपुर विधानसभा के अंदर कैसे घुसे? उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए. इलेक्शन कमीशन और प्रशासन कांग्रेस के दवाब में काम कर रहा है.'' उधर कांग्रेस नेता भोपाल में मुख्य चुनाव पदाधिकारी ऑफिस में घंटी बजाते हुए पहुंचे.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bumper-voting-in-budhni-vijaypur-by-election-fate-of-candidates-will/article-3413

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.