शिवपुरी पुलिस की गिरफ्त में बंटी-बबली, पति-पत्नी पर कई को लूटने का आरोप

Shivpuri,MP

ऑनलाइन निवेश के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप, बंपर मुनाफा दिलाने के नाम पर लाखों रु का फ्रॉड.

शिवपुरी : जिले में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है. दअरसल, ठगी करने वाले इस दंपति की सबसे पहले शिकायत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रामनारायण कुशवाह ने की, जो ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हुए. यह मामला पुलिस के संज्ञान में 20 अगस्त 2024 को तब आया, जब रामनारायण ने फिजीकल थाने में शिकायत दर्ज कराई. रामनारायण के अनुसार, आरोपी संदीप चतुर्वेदी और उसकी पत्नी ने उनसे ऑनलाइन निवेश पर बंपर मुनाफा दिलाने का वादा कर लगभग 8 लाख 79 हजार 900 रु ठग लिए.

दिया बंपर मुनाफा दिलाने का लालच

रामनारायण को संदीप और उसकी पत्नी ने एक विशेष निवेश योजना का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया. इस योजना के तहत उन्होंने वादा किया कि उनके पैसे पर निश्चित रूप से भारी मुनाफा मिलेगा. योजना इतनी आकर्षक और विश्‍वसनीय दिखी कि रामनारायण इस जाल में फंस गए. धीरे-धीरे उन्हें पता चला कि उन्हें फर्जी आश्वासन देकर धोखे से ठग लिया गया है.

पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी दंपति को घेरा

फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव के मुताबिक, '' शिकायत दर्ज होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 193/2024 के अंतर्गत विस्तृत जांच शुरू की. एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें निरीक्षक नवीन यादव, उपनिरीक्षक कुसुम गोयल और सहायक उपनिरीक्षक हरीश सोलंकी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उनका पता लगाते हुए दिल्ली के महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर उन्हें धर दबोचा. पकड़े जाने के बाद पूछताछ में आरोपियों ने सभी आरोप स्वीकार लिए.''

कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेजा

आरोपी दंपति की गिरफ्तारी के बाद आज रविवार 10 नवंबर 2024 को आरोपी संदीप चतुर्वेदी (35) और उसकी पत्नी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस को आरोपी दंपति के ऐसे और भी मामलों में संलिप्त होने की जानकारी मिली है. अब इस मामले के जरिए अन्य संभावित पीड़ितों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

एसपी ने की पुलिस टीम की प्रशंसा

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने कहा, '' इस जटिल जांच में निरीक्षक नवीन यादव और उनकी टीम के सभी सदस्य, विशेष रूप से उपनिरीक्षक कुसुम गोयल और प्रधान आरक्षक राजवीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा. पुलिस टीम ने बखूबी अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई है, जो समाज में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को मजबूत करने का संदेश देता है.''

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
11 Nov 2024 By दैनिक जागरण

शिवपुरी पुलिस की गिरफ्त में बंटी-बबली, पति-पत्नी पर कई को लूटने का आरोप

Shivpuri,MP

शिवपुरी : जिले में ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले एक दंपति को गिरफ्तार किया गया है. दअरसल, ठगी करने वाले इस दंपति की सबसे पहले शिकायत हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी रामनारायण कुशवाह ने की, जो ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी का शिकार हुए. यह मामला पुलिस के संज्ञान में 20 अगस्त 2024 को तब आया, जब रामनारायण ने फिजीकल थाने में शिकायत दर्ज कराई. रामनारायण के अनुसार, आरोपी संदीप चतुर्वेदी और उसकी पत्नी ने उनसे ऑनलाइन निवेश पर बंपर मुनाफा दिलाने का वादा कर लगभग 8 लाख 79 हजार 900 रु ठग लिए.

दिया बंपर मुनाफा दिलाने का लालच

रामनारायण को संदीप और उसकी पत्नी ने एक विशेष निवेश योजना का हिस्सा बनने का प्रस्ताव दिया. इस योजना के तहत उन्होंने वादा किया कि उनके पैसे पर निश्चित रूप से भारी मुनाफा मिलेगा. योजना इतनी आकर्षक और विश्‍वसनीय दिखी कि रामनारायण इस जाल में फंस गए. धीरे-धीरे उन्हें पता चला कि उन्हें फर्जी आश्वासन देकर धोखे से ठग लिया गया है.

पुलिस की विशेष टीम ने आरोपी दंपति को घेरा

फिजिकल थाना प्रभारी नवीन यादव के मुताबिक, '' शिकायत दर्ज होते ही वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस ने धारा 420 के तहत मामला दर्ज कर अपराध क्रमांक 193/2024 के अंतर्गत विस्तृत जांच शुरू की. एक विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें निरीक्षक नवीन यादव, उपनिरीक्षक कुसुम गोयल और सहायक उपनिरीक्षक हरीश सोलंकी समेत कई पुलिसकर्मी शामिल थे.पुलिस ने आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखी और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर उनका पता लगाते हुए दिल्ली के महाराणा प्रताप बस स्टैंड पर उन्हें धर दबोचा. पकड़े जाने के बाद पूछताछ में आरोपियों ने सभी आरोप स्वीकार लिए.''

कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेजा

आरोपी दंपति की गिरफ्तारी के बाद आज रविवार 10 नवंबर 2024 को आरोपी संदीप चतुर्वेदी (35) और उसकी पत्नी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस को आरोपी दंपति के ऐसे और भी मामलों में संलिप्त होने की जानकारी मिली है. अब इस मामले के जरिए अन्य संभावित पीड़ितों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है.

एसपी ने की पुलिस टीम की प्रशंसा

शिवपुरी पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौर ने कहा, '' इस जटिल जांच में निरीक्षक नवीन यादव और उनकी टीम के सभी सदस्य, विशेष रूप से उपनिरीक्षक कुसुम गोयल और प्रधान आरक्षक राजवीर सिंह का सराहनीय योगदान रहा. पुलिस टीम ने बखूबी अपराधियों को पकड़ने में सफलता पाई है, जो समाज में अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति को मजबूत करने का संदेश देता है.''

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bunty-babli-husband-and-wife-arrested-by-shivpuri-police-accused-of/article-3253

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.