बुरहानपुर: लगातार 24 घंटे तक निमाड़ का लोकनृत्य कर जनजातीय कलाकारों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Burhanpur, MP

बुरहानपुर के इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में 10 जनजातीय कलाकारों ने 24 घंटे तक निमाड़ के लोक नृत्य की

इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में 10 कलाकारों ने लगातार 24 घंटे तक निमाड़ का सबसे प्रसिद्ध लोक नृत्य करके विश्व रिकॉर्ड बनाया. नृत्य शनिवार दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से शुरू हुआ जो दूसरे दिन रविवार को 3 बजे तक चला. इसमें 21 जन जातीय कलाकारों ने भाग लिया,

21 जनजातीय कलाकारों ने नृत्य में लिया भाग

दरअसल जन जागृति कला केंद्र नेपानगर के 21 सदस्यों ने संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी. इसमें 10 जनजातीय कलाकारों ने निमाड़ मालवा के लोक नृत्य भगोरिया, गणगौर, फगवा नृत्य पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी. इस कार्यकम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन "एडिटर" अपूर्वा मेनन, तिथि भल्ला, चेतना नेचनिया को संस्था ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के रूप में भेजा था.

बता दें इससे पहले बुरहानपुर में किसी ने लगातार 24 घंटे नृत्य का रिकॉर्ड नहीं बनाया है. अब जनजातीय कलाकारों को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र मिल चुका है, अन्तिम प्रमाण पत्र लंदन में मिलेगा. इन कलाकारों की इस उपलब्धि से बुरहानपुर के साथ-साथ पूरा देश गौरवान्वित हुआ है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है.

10 जनजातीय कलाकारों ने आदिवासी वेशभूषा पहनकर किया नृत्य

इस कार्यकम में 10 जनजातीय कलाकारों ने आदिवासी वेशभूषा पहनकर नृत्य किया गया. इस दौरान 11 कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाए. इन यंत्रो में ढोल, मांदल, बांसुरी, हारमोनियम व थाली को शामिल किया गया.

आयोजक मुकेश दरबार ने बताया "निमाड़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के मकसद से यह आयोजन किया गया है. मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग, जिला पुरातत्व पर्यटन, संस्कृति परिषद सहित जन जागृति कला केंद्र ने संयुक्त रूप से इस कार्यकम को आयोजित किया है. इस कामयाबी का श्रेय का उन्होंने उनकी टीम के कलाकारों को दिया.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
02 Mar 2025 By दैनिक जागरण

बुरहानपुर: लगातार 24 घंटे तक निमाड़ का लोकनृत्य कर जनजातीय कलाकारों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Burhanpur, MP

इंदिरा कॉलोनी स्थित परमानंद गोविंदजी वाला ऑडिटोरियम में 10 कलाकारों ने लगातार 24 घंटे तक निमाड़ का सबसे प्रसिद्ध लोक नृत्य करके विश्व रिकॉर्ड बनाया. नृत्य शनिवार दोपहर 2 बजकर 57 मिनट से शुरू हुआ जो दूसरे दिन रविवार को 3 बजे तक चला. इसमें 21 जन जातीय कलाकारों ने भाग लिया,

21 जनजातीय कलाकारों ने नृत्य में लिया भाग

दरअसल जन जागृति कला केंद्र नेपानगर के 21 सदस्यों ने संगीत और नृत्य की प्रस्तुति दी. इसमें 10 जनजातीय कलाकारों ने निमाड़ मालवा के लोक नृत्य भगोरिया, गणगौर, फगवा नृत्य पर बेहतरीन प्रस्तुतियां दी. इस कार्यकम में वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लंदन "एडिटर" अपूर्वा मेनन, तिथि भल्ला, चेतना नेचनिया को संस्था ने प्रतिनिधि मंडल के सदस्य के रूप में भेजा था.

बता दें इससे पहले बुरहानपुर में किसी ने लगातार 24 घंटे नृत्य का रिकॉर्ड नहीं बनाया है. अब जनजातीय कलाकारों को वर्ल्ड रिकॉर्ड का प्रमाण पत्र मिल चुका है, अन्तिम प्रमाण पत्र लंदन में मिलेगा. इन कलाकारों की इस उपलब्धि से बुरहानपुर के साथ-साथ पूरा देश गौरवान्वित हुआ है. इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बुरहानपुर कलेक्टर हर्ष सिंह सहित जनप्रतिनिधियों ने खुशी जाहिर की है.

10 जनजातीय कलाकारों ने आदिवासी वेशभूषा पहनकर किया नृत्य

इस कार्यकम में 10 जनजातीय कलाकारों ने आदिवासी वेशभूषा पहनकर नृत्य किया गया. इस दौरान 11 कलाकारों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र बजाए. इन यंत्रो में ढोल, मांदल, बांसुरी, हारमोनियम व थाली को शामिल किया गया.

आयोजक मुकेश दरबार ने बताया "निमाड़ की लोक संस्कृति को विश्व पटल पर पहचान दिलाने के मकसद से यह आयोजन किया गया है. मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग, जिला पुरातत्व पर्यटन, संस्कृति परिषद सहित जन जागृति कला केंद्र ने संयुक्त रूप से इस कार्यकम को आयोजित किया है. इस कामयाबी का श्रेय का उन्होंने उनकी टीम के कलाकारों को दिया.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/burhanpur-tribal-artists-set-a-world-record-by-performing-nimars/article-12389

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.