बुरहानपुर को मिलेंगे 5704 नए पीएम आवास: मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां पेश, भाजपा नेताओं ने गिनाई विकास की गाथा

Burhanpur, MP

मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को बुरहानपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों का रिपोर्ट कार्ड जनता के समक्ष प्रस्तुत किया। इस दौरान खातेगांव विधायक आशीष शर्मा, बुरहानपुर विधायक अर्चना चिटनीस, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने और सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मंच पर मौजूद रहे।

5704 नए पीएम आवासों की सौगात, खकनार को मिलेगा विशेष लाभ

विधायक अर्चना चिटनीस ने जानकारी दी कि बुरहानपुर जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत 5704 नए मकानों की मंजूरी मिली है, जिनमें से 2791 मकान खकनार ब्लॉक के लिए निर्धारित हैं। इस योजना के लिए कुल 112 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि यह विकास भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विकास का रिपोर्ट कार्ड: 11 साल में ऐतिहासिक उपलब्धियां

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर काम कर रही है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाना ही उद्देश्य है। शर्मा ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को देश के लिए ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बताया। उन्होंने बताया:

  • 4 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए गए

  • 11 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से जल की सुविधा पहुँची

  • चिनाब नदी पर एफिल टावर से ऊंचा पुल बना

  • श्रीनगर तक रेल लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है

डीबीटी से सीधे खातों में पैसा, भ्रष्टाचार में भारी कमी

आशीष शर्मा ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना को मोदी सरकार की सबसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि अब योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। इससे दलाली और भ्रष्टाचार में उल्लेखनीय कमी आई है।

देश बदल रहा है: भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत की तस्वीर ही बदल गई है। उन्होंने कहा, "भारत अब आत्मनिर्भरता की ओर नहीं, बल्कि एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।" उन्होंने इसे 'गरीबों के सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी पहल' बताया।

कल्पनातीत विकास हुआ है: सांसद पाटिल

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि बीते 11 सालों में भारत में जो बदलाव आए हैं, वे कल्पना से परे हैं। उन्होंने बताया:

  • 50 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए

  • उज्ज्वला योजना से करोड़ों महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले

  • आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज मिला

  • हर गांव को सड़क, बिजली और डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ा गया

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
12 Jun 2025 By दैनिक जागरण

बुरहानपुर को मिलेंगे 5704 नए पीएम आवास: मोदी सरकार की 11 साल की उपलब्धियां पेश, भाजपा नेताओं ने गिनाई विकास की गाथा

Burhanpur, MP

5704 नए पीएम आवासों की सौगात, खकनार को मिलेगा विशेष लाभ

विधायक अर्चना चिटनीस ने जानकारी दी कि बुरहानपुर जिले को प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के अंतर्गत 5704 नए मकानों की मंजूरी मिली है, जिनमें से 2791 मकान खकनार ब्लॉक के लिए निर्धारित हैं। इस योजना के लिए कुल 112 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। उन्होंने कहा कि यह विकास भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

विकास का रिपोर्ट कार्ड: 11 साल में ऐतिहासिक उपलब्धियां

विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत पर काम कर रही है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति को सशक्त बनाना ही उद्देश्य है। शर्मा ने मोदी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल को देश के लिए ऐतिहासिक और परिवर्तनकारी बताया। उन्होंने बताया:

  • 4 करोड़ से अधिक प्रधानमंत्री आवास बनाए गए

  • 11 करोड़ से ज्यादा घरों में नल से जल की सुविधा पहुँची

  • चिनाब नदी पर एफिल टावर से ऊंचा पुल बना

  • श्रीनगर तक रेल लाइन बिछाने का कार्य प्रगति पर है

डीबीटी से सीधे खातों में पैसा, भ्रष्टाचार में भारी कमी

आशीष शर्मा ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) योजना को मोदी सरकार की सबसे बड़ी सफलता बताते हुए कहा कि अब योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थी के खाते में पहुंच रहा है। इससे दलाली और भ्रष्टाचार में उल्लेखनीय कमी आई है।

देश बदल रहा है: भाजपा जिलाध्यक्ष

भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मनोज माने ने कहा कि मोदी सरकार के 11 वर्षों में भारत की तस्वीर ही बदल गई है। उन्होंने कहा, "भारत अब आत्मनिर्भरता की ओर नहीं, बल्कि एक विकसित राष्ट्र बनने की ओर अग्रसर है।" उन्होंने इसे 'गरीबों के सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी पहल' बताया।

कल्पनातीत विकास हुआ है: सांसद पाटिल

सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने कहा कि बीते 11 सालों में भारत में जो बदलाव आए हैं, वे कल्पना से परे हैं। उन्होंने बताया:

  • 50 करोड़ से अधिक जनधन खाते खोले गए

  • उज्ज्वला योजना से करोड़ों महिलाओं को मुफ्त गैस कनेक्शन मिले

  • आयुष्मान भारत योजना से गरीबों को मुफ्त इलाज मिला

  • हर गांव को सड़क, बिजली और डिजिटल कनेक्टिविटी से जोड़ा गया

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/burhanpur-will-get-5704-new-pm-housing-modi-governments-11/article-24030

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.