बस ने बाइक सवार को आधा किलोमीटर तक घसीटा, युवक की दर्दनाक मौत

Bhind, MP

भिंड-ग्वालियर नेशनल हाईवे-719 पर सोमवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 30 वर्षीय फैक्ट्री कर्मचारी की मौत हो गई।

मृतक युवक का नाम जैकी कुशवाह (निवासी धंमसा का पुरा) था, जो ड्यूटी पर जाते समय हादसे का शिकार हुआ।

पीछे से मारी जोरदार टक्कर

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैकी बाइक से मालनपुर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित गोदरेज फैक्ट्री की ओर जा रहा था। बाराहेड़ पेड़ा के पास पहुंचते ही माधोगढ़ से ग्वालियर जा रही एक यात्री बस ने उसकी बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस युवक और उसकी बाइक को करीब आधा किलोमीटर तक घसीटते हुए आगे ले गई।

‘बस रोको-बस रोको’ चिल्लाता रहा युवक

हादसे के दौरान जैकी बस में फंस गया और लगातार चीखते हुए मदद मांगता रहा। गवाहों का कहना है कि वह दर्द से कराहते हुए बार-बार “बस रोको, बस रोको” चिल्ला रहा था, लेकिन चालक ने वाहन नहीं रोका। करीब 500 मीटर तक घसीटने के बाद ही बस रुकी, लेकिन तब तक जैकी की मौत हो चुकी थी। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है।

हाईवे पर जाम, ग्रामीणों का आक्रोश

दुर्घटना के बाद गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने एनएच-719 को जाम कर दिया। देखते ही देखते भिंड-ग्वालियर मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन ने ग्रामीणों को समझाकर जाम खुलवाने की कोशिश की और हालात काबू में किए।

परिवार पर टूटा दुख का पहाड़

मृतक जैकी अपने तीन भाइयों के साथ रोजाना ड्यूटी पर जाता था। सोमवार सुबह भी वह 9 बजे की शिफ्ट के लिए निकला था, लेकिन हादसे ने उसकी जिंदगी छीन ली। जैकी पीछे अपनी पत्नी और दो छोटी बेटियों को छोड़ गया है। परिवार पर अचानक दुख का पहाड़ टूट पड़ा।

......................................................................................................................

दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल

अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।

👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Sep 2025 By दैनिक जागरण

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bus-drags-a-bike-rider-for-half-a-kilometer-a/article-33721

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.