- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मंडला में बारातियों से भरी बस खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई: एक की मौत, सात गंभीर घायल
मंडला में बारातियों से भरी बस खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई: एक की मौत, सात गंभीर घायल
Mandla, MP
मध्य प्रदेश के मंडला जिले में सोमवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई, जबकि सात लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब डिंडोरी जिले के बिछिया गांव से बारात लेकर जा रही बस ग्राम ग्वारा के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराकर सड़क से नीचे खेत में पलट गई।
ट्रैक्टर से ईंटें उतारते युवक की मौत
हादसे में 16 वर्षीय दिनेश वरकड़े, जो ट्रैक्टर से ईंटें उतार रहा था, की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खेत में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
गंभीर घायलों को जबलपुर किया गया रेफर
घायलों में सात लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें जबलपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। इनमें हिमांशु मरावी, चंदन धुर्वे, राम चरण और चार अन्य शामिल हैं।
अन्य घायलों का इलाज जारी
अन्य घायलों में गीता धुर्वे, अंजलि सिंह, स्वरूपीं बाई, संदीप कुमार मार्को और नंदनी बाई शामिल हैं, जिनका उपचार निवास सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
बारात में शामिल थे बैगा समाज के 40 लोग
हादसे के समय बस में बैगा समाज के लगभग 40 लोग सवार थे, जो डिंडोरी जिले के शहपुरा विकासखंड से उदयपुर गांव (मंडला) में चौथ बारात के लिए जा रहे थे। बस की रफ्तार अधिक बताई जा रही है, जिससे ड्राइवर समय रहते ट्रैक्टर ट्रॉली को देख नहीं सका।
प्रशासन ने की त्वरित मदद
हादसे की सूचना मिलते ही निवास नायब तहसीलदार आलोक सोनी, थाना प्रभारी वर्षा पटेल और भाजपा मंडल अध्यक्ष आकाश पांडे अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और घटना के सभी पहलुओं की समीक्षा की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए