- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अयोध्या से नागपुर जा रही बस जबलपुर में पलटी, 3 की मौत 25 घायल
अयोध्या से नागपुर जा रही बस जबलपुर में पलटी, 3 की मौत 25 घायल
Jabalpur, MP
जबलपुर में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ड्राइवर को झपकी आने से बस अनियंत्रित होकर पलटी. हादसे में 3 मौत की 25 घायल
बरगी थाना क्षेत्र के NH-30 रमनपुर के समीप सिलुआ घाटी में रविवार की सुबह सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं. घायलों को जबलपुर के नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज और लखनादौन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां जबलपुर में 2 यात्रियाओं और लखनादौन में एक यात्री की इलाज के दौरान मौत हो गई. हादसा अयोध्या से नागपुर जा रही एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर पलट जाने से हुआ है. पुलिस की प्रारंभिक जांच में पता चला कि ड्राइवर को झपकी आ जाने से हादसा हुआ है. बहरहाल, पुलिस मृतकों की शिनाख्त सहित अन्य जानकारी जुटा रही है.
यात्री बस रमनपुर सिलुआ घाटी में पलटी
ड्राइवर को झपकी आने से हुआ हादसा
बरगी पुलिस ने बताया, " बस चालक को झपकी आ जाने के कारण बस अनियंत्रित होकर पलट गई. वहीं जबलपुर के मेडिकल कॉलेज में भर्ती घायलों में से 2 और लखनादौन के अस्पताल में भर्ती घायलों में से 1 यात्री ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. बता दें कि हादसे के बाद ज्यादातर मुसाफिर गहरे सदमें हैं. वहीं अन्य घायलों का उपचार जारी है. फिलहाल, पुलिस मृतकों की शिनाख्ती का प्रयास कर रही है.
![]()
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए