- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और बेटे की मौत
बस ने बाइक को मारी टक्कर, दंपती और बेटे की मौत
Indore, MP
इंदौर-उज्जैन रोड पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में दंपती और उनके बेटे की जान चली गई, जबकि छोटा बेटा गंभीर रूप से घायल है।
हादसा रिंगदोनिया गांव के पास हुआ, जहां निजी ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बस चालक उस समय मोबाइल पर बात कर रहा था और यात्रियों के रोकने की कोशिश के बावजूद तेज गति से वाहन चला रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि महेंद्र सोलंकी, उनकी पत्नी जयश्री और बड़े बेटे जिगर की मौके पर ही मौत हो गई। छोटा बेटा तेजस को गंभीर हालत में अरविंदो अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है।
भीड़ का गुस्सा फूटा
हादसे के बाद लोगों का गुस्सा भड़क उठा। आक्रोशित भीड़ ने बस के शीशे तोड़ दिए और उसे आग लगाने की कोशिश भी की। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंचकर हालात संभाले।
विधायक से जुड़ा ट्रेवल्स
बताया जा रहा है कि हादसे में शामिल बस शुक्ला ब्रदर्स के नाम से रजिस्टर्ड है और यह बीजेपी विधायक गोलू शुक्ला के कार्यालय से संचालित होती है। पुलिस ने ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर बस को जब्त कर लिया है, हालांकि चालक फरार है।
ओवरस्पीड बनी हादसे की वजह
एडिशनल एसपी रूपेश द्विवेदी ने बताया कि हादसा बस की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। हादसे के समय सड़क का एक हिस्सा ही खुला था और बस ने सामने से बाइक को टक्कर मारी।
पीड़ित परिवार मूल रूप से खरगोन का रहने वाला है। वे भोपाल में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंदौर स्थित तीन इमली इलाके लौट रहे थे।
......................................................................................................................
दैनिक जागरण MP/CG डिजिटल
अब खबरें सिर्फ पढ़िए नहीं, बल्कि पाएं लाइव अपडेट्स, वीडियो और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स सीधे अपने मोबाइल पर।
हर जरूरी जानकारी, अब हर वक्त आपके हाथों में।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए