राजगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: स्टेयरिंग फेल होने से पलटी बस, 26 यात्री घायल; 10 की हालत गंभीर

Rajgarh, MP

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा हो गया। माचलपुर रोड स्थित धतुरिया गांव के पास तेज रफ्तार महादेव बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया, जिससे बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। इस भीषण हादसे में 26 यात्री घायल हो गए, जिनमें से 10 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना के बाद चालक और कंडक्टर मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति में थी और अचानक स्टेयरिंग लॉक हो गया, जिससे वाहन पलट गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से भाग गए, जिससे लोगों में आक्रोश है।

108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल जीरापुर ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को राजगढ़ जिला अस्पताल सहित अन्य बड़े मेडिकल सेंटर्स में रेफर किया गया है। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित विभिन्न उम्र के यात्री घायल हुए हैं।

प्रशासन मौके पर, बस संचालक के खिलाफ जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार आर.पी. सिंह ठाकुर, एसडीओपी आनंद राय और टीआई प्रदीप गोलिया मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन ने तत्काल बस संचालक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

तीन की हालत बेहद नाजुक, दर्जनों घायल

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यात्रियों में –

  • बुलबुल राजपूत (15 वर्ष, राजपुरा)

  • जुबेदा बानो रजाक (65 वर्ष, भालता)

  • भंवरी बाई मेवाड़े (55 वर्ष, जीरापुर)
    शामिल हैं। इनकी स्थिति डॉक्टरों के अनुसार अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

घायलों की सूची में महिलाएं-बच्चे भी शामिल

हादसे में घायल अन्य लोगों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • सुमन वर्मा (5)

  • बाली बाई दांगी (55)

  • जानकी बाई दांगी (45)

  • पायल गुर्जर (18)

  • शैतान बाई बागरी (60)

  • माखन बागरी (15)

  • अंशिका दांगी (8)

  • सुरज सिंह राजपूत (52)

  • और अन्य कई ग्रामीण यात्री।

ये सभी यात्री राजपुरा, भालता, माचलपुर, लखोनी, रामगढ़ और आस-पास के गांवों से संबंधित हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
17 Jun 2025 By दैनिक जागरण

राजगढ़ में बड़ा सड़क हादसा: स्टेयरिंग फेल होने से पलटी बस, 26 यात्री घायल; 10 की हालत गंभीर

Rajgarh, MP

घटना के बाद चालक और कंडक्टर मौके से फरार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस तेज गति में थी और अचानक स्टेयरिंग लॉक हो गया, जिससे वाहन पलट गया। हादसे के बाद बस चालक और कंडक्टर मौके से भाग गए, जिससे लोगों में आक्रोश है।

108 एंबुलेंस से पहुंचाया गया अस्पताल

घायलों को तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल जीरापुर ले जाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल यात्रियों को राजगढ़ जिला अस्पताल सहित अन्य बड़े मेडिकल सेंटर्स में रेफर किया गया है। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित विभिन्न उम्र के यात्री घायल हुए हैं।

प्रशासन मौके पर, बस संचालक के खिलाफ जांच शुरू

घटना की जानकारी मिलते ही तहसीलदार आर.पी. सिंह ठाकुर, एसडीओपी आनंद राय और टीआई प्रदीप गोलिया मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया। प्रशासन ने तत्काल बस संचालक के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं।

तीन की हालत बेहद नाजुक, दर्जनों घायल

दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यात्रियों में –

  • बुलबुल राजपूत (15 वर्ष, राजपुरा)

  • जुबेदा बानो रजाक (65 वर्ष, भालता)

  • भंवरी बाई मेवाड़े (55 वर्ष, जीरापुर)
    शामिल हैं। इनकी स्थिति डॉक्टरों के अनुसार अत्यंत नाजुक बनी हुई है।

घायलों की सूची में महिलाएं-बच्चे भी शामिल

हादसे में घायल अन्य लोगों में प्रमुख रूप से शामिल हैं:

  • सुमन वर्मा (5)

  • बाली बाई दांगी (55)

  • जानकी बाई दांगी (45)

  • पायल गुर्जर (18)

  • शैतान बाई बागरी (60)

  • माखन बागरी (15)

  • अंशिका दांगी (8)

  • सुरज सिंह राजपूत (52)

  • और अन्य कई ग्रामीण यात्री।

ये सभी यात्री राजपुरा, भालता, माचलपुर, लखोनी, रामगढ़ और आस-पास के गांवों से संबंधित हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/bus-overturned-due-to-big-road-accident-in-rajgarh-26/article-24612

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.