- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अनूपपुर में बड़ा हादसा टला: स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी, सभी यात्री सुरक्षित
अनूपपुर में बड़ा हादसा टला: स्टेयरिंग फेल होने से बस पलटी, सभी यात्री सुरक्षित
Anuppur, MP
जिले के राजेंद्रग्राम से गोपालपुर जा रही एक यात्री बस गुरुवार को लखौरा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसा उस वक्त हुआ जब चलती बस का स्टेयरिंग अचानक फेल हो गया। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 12 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं और कोई गंभीर चोट नहीं आई।
घटना राजेंद्रग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत हुई। दुर्घटना के बाद बस के कांच टूट गए और मौके पर अफरातफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस की तत्परता से सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
ड्राइवर ने बताया- अचानक बिगड़ा स्टेयरिंग
बस के चालक संतोष जायसवाल ने बताया कि वाहन राजेंद्रग्राम से गोपालपुर की ओर जा रहा था। अचानक स्टेयरिंग ने काम करना बंद कर दिया, जिससे बस नियंत्रण से बाहर हो गई और सड़क किनारे पलट गई। ड्राइवर ने कहा, "ईश्वर की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित बच गए।"
फिलहाल पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और तकनीकी कारणों की पड़ताल की जा रही है।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए