बालाघाट में कारोबारी ने की आत्महत्या, पंखे से लटकता मिला शव

Balaghat, MP

मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में एक युवा और सफल व्यवसायी ने आत्महत्या कर ली। मलाजखंड थाना क्षेत्र के पौनी गांव निवासी 30 वर्षीय शशांक पटले का शव शुक्रवार सुबह उनके घर में पंखे से लटका मिला।

 बताया जा रहा है कि उन्होंने दुपट्टे से फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

 मां थीं बाहर, नानी ने देखा शव

पुलिस के मुताबिक घटना के समय शशांक की मां खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए बाहर गई हुई थीं। घर में उनकी नानी मौजूद थीं, जिन्होंने सुबह शशांक को पंखे से लटका देखा और तुरंत पड़ोसियों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद पाई, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

 प्रेम प्रसंग की भी हो रही जांच

एसडीओपी करण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का संदेह भी जताया जा रहा है। मृतक के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि डिजिटल साक्ष्य के आधार पर वास्तविक कारण सामने आ सके।

   कई व्यापारों के मालिक थे शशांक

शशांक पटले जिले के जाने-माने युवा उद्यमी थे। वह 'गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी', 'गणेश इंटरप्राइजेज', 'कान्हा हेरिटेज होटल एंड रेस्टोरेंट', 'कान्हा शहनाई लॉन' और 'साईं पेट्रोल पंप' जैसे प्रतिष्ठानों का संचालन करते थे। उनके अचानक इस कदम से स्थानीय व्यापारिक समाज स्तब्ध है।

 पिता की मौत के बाद संभाली थी जिम्मेदारी

5 अगस्त 2019 को उनके पिता गणेश पटले की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तभी से शशांक ने पूरे कारोबार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली थी और बेहद कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की थी।

 पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। शशांक की आत्महत्या ने न केवल उनके परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया है, बल्कि समाज में भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
04 Jul 2025 By दैनिक जागरण

बालाघाट में कारोबारी ने की आत्महत्या, पंखे से लटकता मिला शव

Balaghat, MP

 बताया जा रहा है कि उन्होंने दुपट्टे से फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना की सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

 मां थीं बाहर, नानी ने देखा शव

पुलिस के मुताबिक घटना के समय शशांक की मां खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए बाहर गई हुई थीं। घर में उनकी नानी मौजूद थीं, जिन्होंने सुबह शशांक को पंखे से लटका देखा और तुरंत पड़ोसियों व पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे की कुंडी अंदर से बंद पाई, जिससे प्रथम दृष्टया आत्महत्या की पुष्टि हुई है।

 प्रेम प्रसंग की भी हो रही जांच

एसडीओपी करण सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे प्रेम प्रसंग का संदेह भी जताया जा रहा है। मृतक के मोबाइल को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है, ताकि डिजिटल साक्ष्य के आधार पर वास्तविक कारण सामने आ सके।

   कई व्यापारों के मालिक थे शशांक

शशांक पटले जिले के जाने-माने युवा उद्यमी थे। वह 'गणेश कंस्ट्रक्शन कंपनी', 'गणेश इंटरप्राइजेज', 'कान्हा हेरिटेज होटल एंड रेस्टोरेंट', 'कान्हा शहनाई लॉन' और 'साईं पेट्रोल पंप' जैसे प्रतिष्ठानों का संचालन करते थे। उनके अचानक इस कदम से स्थानीय व्यापारिक समाज स्तब्ध है।

 पिता की मौत के बाद संभाली थी जिम्मेदारी

5 अगस्त 2019 को उनके पिता गणेश पटले की एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। तभी से शशांक ने पूरे कारोबार की जिम्मेदारी अपने कंधों पर ले ली थी और बेहद कम उम्र में बड़ी सफलता हासिल की थी।

 पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया

फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। शशांक की आत्महत्या ने न केवल उनके परिवार को गहरे दुख में डुबो दिया है, बल्कि समाज में भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/businessman-found-a-dead-body-hanging-from-a-fan-in/article-26480

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.