- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- बैतूल में केबल चोरी का पर्दाफाश: 900 किलो एल्यूमीनियम और 4 लाख का सामान जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
बैतूल में केबल चोरी का पर्दाफाश: 900 किलो एल्यूमीनियम और 4 लाख का सामान जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार
Betul,MP
बैतूल ज़िले के सारनी क्षेत्र में केबल चोरी के बड़े मामले का खुलासा हुआ है। थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 900 किलो एल्यूमीनियम तार और एक पल्सर मोटरसाइकिल बरामद की।
जब्त किए गए सामान की कुल कीमत करीब 4 लाख रुपए बताई जा रही है।
कैसे हुई चोरी
यह घटना 8 और 9 अगस्त की रात की है। आरोपियों ने ग्राम फांडका और मरकाढ़ाना से जुवाड़ी कृषि पंप फीडर लाइन के चार स्पान तार चुरा लिए थे। इसके अलावा ग्राम माथनी के पास बन रहे 33/11 केवी उपकेंद्र की लाइन से 1 किलोमीटर तार भी चोरी कर लिया।
इस वारदात से कंपनी को लगभग 1 लाख रुपए का नुकसान हुआ और कई गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम सलैया निवासी दीपक मालवीय, चन्द्रशेखर मालवीय और ग्राम माथनी निवासी दिलीप धुर्वे को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने कबूल किया कि चोरी का सामान वे पल्सर बाइक से ले जाकर पाथाखेड़ा के किराए के कमरे में छिपाते थे।
25 अगस्त को आरोपियों की निशानदेही पर चोरी का पूरा माल बरामद कर लिया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 और विद्युत अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
थाना प्रभारी जयपाल इनवाती के नेतृत्व में बनी पुलिस टीम को यह सफलता मिली।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए