भोपाल में कैबिनेट बैठक आज: पीएम मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार की मंत्रियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

Bhopal, MP

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में कैबिनेट बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की रणनीति पर मंत्रणा होगी। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री मंत्रियों को निर्देश देंगे कि वे अपने प्रभार वाले जिलों में विशेष बैठकें करें और जनता को केंद्र सरकार की योजनाओं की जानकारी दें।

जिलों में आयोजित होंगी जनसभाएं

बैठक में यह तय किया जा सकता है कि सभी मंत्री आगामी एक महीने में अपने जिलों का दौरा कर केंद्र की योजनाओं, खासकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़ी पहलों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। इसके लिए जनसभाएं, संवाद कार्यक्रम और प्रचार-प्रसार अभियान चलाए जाएंगे।

जाति जनगणना पर भी होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित जाति जनगणना टाइमलाइन और इसके सामाजिक उद्देश्य पर भी मंत्रियों को जनता के बीच संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। सरकार चाहती है कि यह अभियान भी सहज और जागरूकता पूर्ण ढंग से लोगों तक पहुंचे।

सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना पर आज समिट, मुख्यमंत्री देंगे निवेशकों को जानकारी

आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ‘सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना’ पर आधारित एक समिट भी आयोजित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य किसानों और छोटे निवेशकों की भागीदारी से सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है।

योजना की प्रमुख बातें:

  • 1900 से अधिक सब-स्टेशनों पर 14,500 मेगावाट की क्षमता वाली परियोजनाओं की संभावनाएं।

  • स्थानीय उद्यमियों को निवेश और रोजगार के अवसर।

  • 25 वर्षों तक विद्युत क्रय अनुबंध की सुविधा।

  • ‘एग्रीकल्चर इंफ्रा फंड’ के तहत 7 सालों तक 3% ब्याज छूट।

मुख्यमंत्री समिट में भाग लेकर उद्यमियों को योजना की जानकारी देंगे और निवेश को प्रेरित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराएंगे।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Jun 2025 By दैनिक जागरण

भोपाल में कैबिनेट बैठक आज: पीएम मोदी के 11 वर्षों की उपलब्धियों के प्रचार की मंत्रियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

Bhopal, MP

जिलों में आयोजित होंगी जनसभाएं

बैठक में यह तय किया जा सकता है कि सभी मंत्री आगामी एक महीने में अपने जिलों का दौरा कर केंद्र की योजनाओं, खासकर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ और सामाजिक-आर्थिक विकास से जुड़ी पहलों की जानकारी लोगों तक पहुंचाएं। इसके लिए जनसभाएं, संवाद कार्यक्रम और प्रचार-प्रसार अभियान चलाए जाएंगे।

जाति जनगणना पर भी होगी चर्चा

सूत्रों के अनुसार, केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित जाति जनगणना टाइमलाइन और इसके सामाजिक उद्देश्य पर भी मंत्रियों को जनता के बीच संवाद स्थापित करने के निर्देश दिए जा सकते हैं। सरकार चाहती है कि यह अभियान भी सहज और जागरूकता पूर्ण ढंग से लोगों तक पहुंचे।

सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना पर आज समिट, मुख्यमंत्री देंगे निवेशकों को जानकारी

आज भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में ‘सूर्य मित्र कृषि फीडर योजना’ पर आधारित एक समिट भी आयोजित किया जा रहा है। इस योजना का उद्देश्य किसानों और छोटे निवेशकों की भागीदारी से सौर ऊर्जा उत्पादन को बढ़ावा देना है।

योजना की प्रमुख बातें:

  • 1900 से अधिक सब-स्टेशनों पर 14,500 मेगावाट की क्षमता वाली परियोजनाओं की संभावनाएं।

  • स्थानीय उद्यमियों को निवेश और रोजगार के अवसर।

  • 25 वर्षों तक विद्युत क्रय अनुबंध की सुविधा।

  • ‘एग्रीकल्चर इंफ्रा फंड’ के तहत 7 सालों तक 3% ब्याज छूट।

मुख्यमंत्री समिट में भाग लेकर उद्यमियों को योजना की जानकारी देंगे और निवेश को प्रेरित करने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता दोहराएंगे।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/cabinet-meeting-in-bhopal-today-will-be-entrusted-to-ministers/article-23806

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.