- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- मदद के बहाने बुलाकर महिला को डेढ़ लाख में बेचा, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य महिला आरोपी पहले से जेल में...
मदद के बहाने बुलाकर महिला को डेढ़ लाख में बेचा, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य महिला आरोपी पहले से जेल में बंद
Indore, MP
इंदौर के राऊ थाना क्षेत्र में महिला तस्करी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक महिला को मदद के बहाने उज्जैन से रतलाम ले जाकर डेढ़ लाख रुपए में बेच दिया गया।
पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य आरोपी महिला पहले से ही एक अन्य प्रकरण में जेल में बंद है।
पति से विवाद के बाद घर छोड़ा था महिला ने
जानकारी के अनुसार, 30 जून को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के लापता होने की रिपोर्ट राऊ थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच शुरू की और अगले ही दिन महिला को रतलाम से बरामद कर लिया। शुरू में महिला ने किसी अपराध से इनकार किया, लेकिन बाद में काउंसलिंग के दौरान सच्चाई सामने आई।
महिला ने बताया कि पति से विवाद के बाद वह उज्जैन में अपने रिश्तेदारों से मिलने गई थी, जहां रेलवे स्टेशन पर उसकी मुलाकात मंगू बाई नामक महिला से हुई।
मदद का झांसा देकर बेचा
मंगू बाई ने बातचीत के दौरान उसे अपने घर बुलाया और भरोसा दिलाया कि वह उसकी मदद करेगी। घर पर मंगू बाई का भांजा जितेन्द्र मौजूद था। दोनों ने मिलकर रतलाम निवासी दिनेश चौधरी से संपर्क किया और महिला को 1.5 लाख रुपए में बेच दिया।
मुख्य आरोपी जेल में, दो गिरफ्तार
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए खरीदार दिनेश पुत्र भंवरलाल चौधरी और मंगू बाई के भांजे जितेन्द्र पुत्र मोहनलाल बरोउ को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि मंगू बाई इस समय खाचरोद में दर्ज एक अन्य मामले में जेल में बंद है।
अब पुलिस उसे प्रोडक्शन वारंट पर इंदौर लाकर पूछताछ करेगी। मामले में मानव तस्करी और धोखाधड़ी के आरोपों के तहत कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए