- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- अनूपपुर में भारी बारिश का कहर: पुलिया टूटने से कार बह गई, महिला की मौत; पति और दो बच्चों की तलाश जार...
अनूपपुर में भारी बारिश का कहर: पुलिया टूटने से कार बह गई, महिला की मौत; पति और दो बच्चों की तलाश जारी
Anuppur, MP
मध्यप्रदेश के अनूपपुर जिले में भारी बारिश के कारण किरर घाट की सजहा पुलिया टूट गई। रविवार को इसी पुलिया से गुजर रही एक स्विफ्ट डिजायर कार पानी के तेज बहाव में बह गई, जिसमें एक ही परिवार के चार लोग सवार थे। हादसे में प्रीति यादव का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि उनके पति और दो बच्चों की तलाश अभी जारी है।
पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा बताया गया कि हादसा रीवा-अमरकंटक मार्ग पर हुआ, जो तेज बारिश के कारण जलमग्न हो गया था। इसी दौरान अनूपपुर निवासी प्रीति यादव, जो जिला अस्पताल में नर्स के पद पर कार्यरत थीं, अपने परिवार के साथ अमरकंटक से लौट रही थीं।
तीन सदस्य अब भी लापता, रेस्क्यू जारी
प्रीति के पति और दो बच्चे अभी भी लापता हैं। एसडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुटी है। घटनास्थल के आसपास बहाव तेज है, जिससे तलाशी अभियान में कठिनाई आ रही है। स्थानीय प्रशासन मौके पर मौजूद है और लगातार निगरानी रखे हुए है।
भारी बारिश से जनजीवन प्रभावित, दो दिन का स्कूल अवकाश
बारिश से जिले में कई स्थानों पर सड़कों और पुल-पुलियों को नुकसान पहुंचा है। स्थिति को गंभीर मानते हुए कलेक्टर हर्षल पंचोली ने 7 और 8 जुलाई को जिले के सभी सरकारी व निजी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
प्रशासन ने कहा है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि है और कक्षा कार्य की भरपाई अतिरिक्त शिक्षण सत्रों के जरिए की जाएगी।
-----------------
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए