नीमच में कार चोर की सरेआम बेरहमी से पिटाई: शोरूम मालिक ने प्रेमिका से बुलाकर कराई घेराबंदी, 6 लोग गिरफ्तार

इंदौर (म.प्र.)

On

इंदौर से कार चोरी कर फरार युवक मनासा में पकड़ा गया, लाठी-डंडों से पीटा गया; घटना का वीडियो वायरल

नीमच जिले के मनासा कस्बे में गुरुवार देर रात एक कार चोरी के आरोपी की सरेआम बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इंदौर के एक कार शोरूम से टेस्ट ड्राइव के नाम पर गाड़ी लेकर फरार हुए युवक को शोरूम मालिक और उसके साथियों ने घेरकर लाठियों से पीटा। पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, शाजापुर जिले के देवरी गांव निवासी 35 वर्षीय प्रकाश नायक 7 अप्रैल को इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित एक कार शोरूम पहुंचा था। वहां उसने टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ली और मौके से फरार हो गया था। इसके बाद से शोरूम मालिक और स्टाफ उसकी तलाश में जुटे थे।

तफ्तीश के दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी मनासा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। इसी दौरान उसे पकड़ने के लिए एक योजना बनाई गई। आरोप है कि उसकी महिला मित्र रेणुका की मदद से उसे फोन कर एक स्थान पर मिलने के लिए बुलाया गया।

जैसे ही प्रकाश वहां पहुंचा, पहले से मौजूद शोरूम मालिक और उसके तीन पुरुष व तीन महिला साथियों ने उसे घेर लिया। कार के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि गाड़ी बेच दी गई है। यह सुनते ही विवाद बढ़ गया और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को सड़क पर बेरहमी से पीटा गया और वह खून से लथपथ होकर मदद की गुहार लगाता रहा। हालांकि, मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंदौर निवासी एहसान, शुभम, शेखर के साथ-साथ दुर्गा, रेणुका और बबीता को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, घायल प्रकाश ने अपनी महिला मित्र पर भी इस पूरी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
10 Apr 2026 By Nitin Trivedi

नीमच में कार चोर की सरेआम बेरहमी से पिटाई: शोरूम मालिक ने प्रेमिका से बुलाकर कराई घेराबंदी, 6 लोग गिरफ्तार

इंदौर (म.प्र.)

नीमच जिले के मनासा कस्बे में गुरुवार देर रात एक कार चोरी के आरोपी की सरेआम बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। इंदौर के एक कार शोरूम से टेस्ट ड्राइव के नाम पर गाड़ी लेकर फरार हुए युवक को शोरूम मालिक और उसके साथियों ने घेरकर लाठियों से पीटा। पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के मुताबिक, शाजापुर जिले के देवरी गांव निवासी 35 वर्षीय प्रकाश नायक 7 अप्रैल को इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र स्थित एक कार शोरूम पहुंचा था। वहां उसने टेस्ट ड्राइव के बहाने कार ली और मौके से फरार हो गया था। इसके बाद से शोरूम मालिक और स्टाफ उसकी तलाश में जुटे थे।

तफ्तीश के दौरान उन्हें सूचना मिली कि आरोपी मनासा क्षेत्र में किराए के मकान में रह रहा है। इसी दौरान उसे पकड़ने के लिए एक योजना बनाई गई। आरोप है कि उसकी महिला मित्र रेणुका की मदद से उसे फोन कर एक स्थान पर मिलने के लिए बुलाया गया।

जैसे ही प्रकाश वहां पहुंचा, पहले से मौजूद शोरूम मालिक और उसके तीन पुरुष व तीन महिला साथियों ने उसे घेर लिया। कार के बारे में पूछे जाने पर उसने बताया कि गाड़ी बेच दी गई है। यह सुनते ही विवाद बढ़ गया और उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक को सड़क पर बेरहमी से पीटा गया और वह खून से लथपथ होकर मदद की गुहार लगाता रहा। हालांकि, मौके पर मौजूद लोग तमाशबीन बने रहे और किसी ने भी उसे बचाने की कोशिश नहीं की।

मारपीट के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इंदौर निवासी एहसान, शुभम, शेखर के साथ-साथ दुर्गा, रेणुका और बबीता को हिरासत में लिया है।पुलिस के अनुसार, घायल प्रकाश ने अपनी महिला मित्र पर भी इस पूरी साजिश में शामिल होने का आरोप लगाया है। फिलहाल सभी आरोपियों से पूछताछ जारी है

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/car-thief-brutally-beaten-in-public-in-neemuch-showroom-owner/article-50797

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.