सिवनी में कार चोर गिरोह का भंडाफोड़: तीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 8 लाख की कार जब्त

Seoni, MP

लखनादौन पुलिस ने एक अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है।

 आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। तीनों आरोपी शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ कुल 55 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे ने जानकारी दी कि 27 जुलाई को ललित अहिरवार नामक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि नागपुर जाने के नाम पर तीन अज्ञात युवकों ने उससे शिफ्ट डिजायर कार बुक करवाई। रास्ते में उल्टी का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई गई और मौका पाकर ललित से मोबाइल और गाड़ी दोनों छीनकर आरोपी फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की मदद से पांढुर्णा जिले के लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • सूरज चौधरी (27 वर्ष) – नरसिंहपुर थाने का निगरानी बदमाश, 27 मामलों में आरोपी।

  • आशीष सोलंकी (24 वर्ष) – गाडरवाड़ा थाने में निगरानी में, 21 केस दर्ज।

  • नीलेश जाटव (21 वर्ष) – विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, लूट व मारपीट के 7 मामलों में संलिप्त।

पुलिस ने आरोपियों से करीब 8 लाख 10 हजार रुपये की कीमत की कार और ललित का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
29 Jul 2025 By दैनिक जागरण

सिवनी में कार चोर गिरोह का भंडाफोड़: तीन हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, 8 लाख की कार जब्त

Seoni, MP

 आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की कार और मोबाइल फोन बरामद किया गया है। तीनों आरोपी शातिर अपराधी हैं, जिनके खिलाफ कुल 55 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

थाना प्रभारी कीरत सिंह धुर्वे ने जानकारी दी कि 27 जुलाई को ललित अहिरवार नामक युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि नागपुर जाने के नाम पर तीन अज्ञात युवकों ने उससे शिफ्ट डिजायर कार बुक करवाई। रास्ते में उल्टी का बहाना बनाकर गाड़ी रुकवाई गई और मौका पाकर ललित से मोबाइल और गाड़ी दोनों छीनकर आरोपी फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की मदद से पांढुर्णा जिले के लोधीखेड़ा थाना क्षेत्र में घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान इस प्रकार है:

  • सूरज चौधरी (27 वर्ष) – नरसिंहपुर थाने का निगरानी बदमाश, 27 मामलों में आरोपी।

  • आशीष सोलंकी (24 वर्ष) – गाडरवाड़ा थाने में निगरानी में, 21 केस दर्ज।

  • नीलेश जाटव (21 वर्ष) – विभिन्न जिलों में वाहन चोरी, लूट व मारपीट के 7 मामलों में संलिप्त।

पुलिस ने आरोपियों से करीब 8 लाख 10 हजार रुपये की कीमत की कार और ललित का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। मामले की जांच जारी है और गिरोह के अन्य संभावित सदस्यों की तलाश भी की जा रही है।

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/car-thief-gang-busted-in-seoni-three-history-sheeters-arrested/article-29212

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.