- Hindi News
- राज्य
- मध्य प्रदेश
- गुना में कार-ट्रक भिड़ंत: 3 वेटनरी डॉक्टर्स की मौत, 4 घायल
गुना में कार-ट्रक भिड़ंत: 3 वेटनरी डॉक्टर्स की मौत, 4 घायल
Guna, MP
बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के भिलेरा गांव के पास बुधवार रात लगभग 2 बजे एक तेज रफ्तार कार और ट्रक की जोरदार टक्कर में 3 युवा वेटनरी डॉक्टर्स की मौत हो गई और 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी युवक एक दोस्त की शादी समारोह से लौट रहे थे।
पुलिस के अनुसार, कार गुना की ओर से आ रहे 12-पहिया ट्रक से टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसके परखच्चे उड़ गए। ट्रक भी नियंत्रण खोकर सड़क पर पलट गया।
हादसे के समय सड़क पर आवाजाही कम होने के कारण घायल काफी देर तक सड़क पर पड़े रहे। बाद में एक राहगीर ने डायल-112 पर सूचना दी। पुलिस और रेस्क्यू टीम ने कई घंटे मशक्कत कर कार के मलबे से मृतकों और घायलों को निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। दो घायलों को गंभीर स्थिति में भोपाल रेफर किया गया।
मृतकों की पहचान भिंड के आकाश चौरसिया, श्योपुर के नमोनारायण मीना और गुना के चांचौड़ा के मनीष कुमार जाटव के रूप में हुई। गंभीर रूप से घायल योगेश करोलिया और पारस करोलिया को भोपाल रेफर किया गया, जबकि सूरज जाटव और अजय शाक्य का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।
सभी युवक वेटनरी प्रैक्टिसिंग डॉक्टर थे और साथ पढ़ाई कर चुके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनल: https://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुक: Dainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम: @dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूब: Dainik Jagran MPCG Digital
📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए!
-----------------

👉 आज ही जुड़िए