गला घोंटकर हत्या, तालाब में फेंका शव, फिर बाहर निकाल प्रेमिका को कब्रिस्तान में दफनाया

Datia, MP

दतिया पुलिस ने युवती की मौत का किया खुलासा. शादी का दवाब बनाने से गुस्साए प्रेमी ने गला घोटकर उसकी हत्या कर दी थी.

दतिया में युवती की मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतका का प्रेमी निकला. आरोप है कि प्रेमिका शादी का दबाव बना रही थी. इसको लेकर दोनों में बढ़ी अनबन के बीच प्रेमी ने प्रेमिका की पहले गला दबाकर हत्या की फिर शव को गांव के तलाब में फेंका. फिर बाद में राज दफन करने के लिए शव को तलाब से बाहर निकाल कर पास में स्थित एक कब्रिस्तान में दफना दिया.

घर से निकली युवती वापस नहीं लौटी
एएसपी दतिया सुनील शिवहरे ने बताया कि, ''घटना भगुवापुरा थाना क्षेत्र के गांव भगुवापुरा की है. पुलिस ने आरोपी प्रेमी शंकर राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. जिसमें उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 13 फरवरी की दोपहर 3 बजे युवती अपनी मां से गांव में ब्लाउज लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी. आधे घंटे बाद मां के फोन करने पर उसने घर के पास होने और जल्द घर लौटने की बात कही. लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी. परिजन ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. जांच में युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकाली गई.''

परिजन ने युवक पर जताया संदेह
परिवार के बयान के अनुसार, गांव का युवक शंकर राजपूत युवती से फोन पर बात करता था और शादी करना चाहता था. परिवार ने शादी से मना कर दिया था. परिजन ने उस युवक पर अपहरण करने का संदेह जताया था. पुलिस ने 15 फरवरी को संदेही युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का नक्शा बनाया और लापता युवती के मोबाइल नंबरों की सीडीआर प्राप्त की.

एएसपी दतिया सुनील शिवहरे ने बताया, ''पीड़िता के परिजन और गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे. मोबाइल नंबरों की सीडीआर में पुलिस को पता चला था कि, युवती की लास्ट बार बात गांव के शंकर राजपूत से हुई थी. बयानों में भी पता चला था कि युवती का गांव के शंकर राजपूत से फोन पर संपर्क था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार ने मना कर दिया था.''

पहले गला दबाया फिर नदी में फेंका, बाद में दफनाया
इसी बीच पुलिस ने 21 फरवरी को आरोपी शंकर राजपूत (32) को हिरासत में लिया तो आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया. आरोपी ने बताया कि, वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी करीब 3 साल पहले उसे छोड़कर चली गई है. मृतक युवती से उसकी मुलाकात करीब दो साल पहले हुई थी. युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी. शादी के लिए न तो वह तैयार था और न ही युवती के परिजन. 13 फरवरी को युवती उससे मिलने पहुंची तो उसने शादी के लिए दबाव बनाया.

शादी के बहाने लेकर आया घर
इसके बाद उसने तत्काल प्लान बनाया और शादी का बादा कर वह युवती को अपने साथ घर लेकर पहुंचा. जहां उसने आगोश में आकर युवती की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने गांव के ही तलाब में रात के समय शव को फेंक दिया. अगले दिन 14 फरवरी को वह तलाब पहुंचा तो उसको डर था कि, शव से अगर बदबू आने लगी तो खुलासा हो जाएगा. फिर उसने दूसरा प्लान बनाया, जिसमें उसने 14 फरवरी को ही दोपहर के समय शव को बाहर निकाला और पास में ही स्थित कब्रिस्तान में शव को दफना दिया. हैरान करने वाली बात यह कि, जिस जगह शव को आरोपी ने दफनाया है उस जगह पहले से ही किसी की कब्र बनी हुई थी.

-----------------

हमारे आधिकारिक प्लेटफॉर्म्स से जुड़ें –
🔴 व्हाट्सएप चैनलhttps://whatsapp.com/channel/0029VbATlF0KQuJB6tvUrN3V
🔴 फेसबुकDainik Jagran MP/CG Official
🟣 इंस्टाग्राम@dainikjagranmp.cg
🔴 यूट्यूबDainik Jagran MPCG Digital

📲 सोशल मीडिया पर जुड़ें और बने जागरूक पाठक।
👉 आज ही जुड़िए

www.dainikjagranmpcg.com
22 Feb 2025 By दैनिक जागरण

गला घोंटकर हत्या, तालाब में फेंका शव, फिर बाहर निकाल प्रेमिका को कब्रिस्तान में दफनाया

Datia, MP

दतिया में युवती की मौत मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतका का प्रेमी निकला. आरोप है कि प्रेमिका शादी का दबाव बना रही थी. इसको लेकर दोनों में बढ़ी अनबन के बीच प्रेमी ने प्रेमिका की पहले गला दबाकर हत्या की फिर शव को गांव के तलाब में फेंका. फिर बाद में राज दफन करने के लिए शव को तलाब से बाहर निकाल कर पास में स्थित एक कब्रिस्तान में दफना दिया.

घर से निकली युवती वापस नहीं लौटी
एएसपी दतिया सुनील शिवहरे ने बताया कि, ''घटना भगुवापुरा थाना क्षेत्र के गांव भगुवापुरा की है. पुलिस ने आरोपी प्रेमी शंकर राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है. जिसमें उसने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. 13 फरवरी की दोपहर 3 बजे युवती अपनी मां से गांव में ब्लाउज लेने जाने की बात कहकर घर से निकली थी. आधे घंटे बाद मां के फोन करने पर उसने घर के पास होने और जल्द घर लौटने की बात कही. लेकिन वह घर वापस नहीं लौटी. परिजन ने आसपास और रिश्तेदारों के यहां तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. जांच में युवती के मोबाइल की कॉल डिटेल्स निकाली गई.''

परिजन ने युवक पर जताया संदेह
परिवार के बयान के अनुसार, गांव का युवक शंकर राजपूत युवती से फोन पर बात करता था और शादी करना चाहता था. परिवार ने शादी से मना कर दिया था. परिजन ने उस युवक पर अपहरण करने का संदेह जताया था. पुलिस ने 15 फरवरी को संदेही युवक पर अपहरण का मामला दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी थी. जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल का नक्शा बनाया और लापता युवती के मोबाइल नंबरों की सीडीआर प्राप्त की.

एएसपी दतिया सुनील शिवहरे ने बताया, ''पीड़िता के परिजन और गवाहों के बयान दर्ज किए गए थे. मोबाइल नंबरों की सीडीआर में पुलिस को पता चला था कि, युवती की लास्ट बार बात गांव के शंकर राजपूत से हुई थी. बयानों में भी पता चला था कि युवती का गांव के शंकर राजपूत से फोन पर संपर्क था. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिवार ने मना कर दिया था.''

पहले गला दबाया फिर नदी में फेंका, बाद में दफनाया
इसी बीच पुलिस ने 21 फरवरी को आरोपी शंकर राजपूत (32) को हिरासत में लिया तो आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में चौंकाने वाला खुलासा किया. आरोपी ने बताया कि, वह पहले से शादीशुदा है और उसकी पत्नी करीब 3 साल पहले उसे छोड़कर चली गई है. मृतक युवती से उसकी मुलाकात करीब दो साल पहले हुई थी. युवती उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी. शादी के लिए न तो वह तैयार था और न ही युवती के परिजन. 13 फरवरी को युवती उससे मिलने पहुंची तो उसने शादी के लिए दबाव बनाया.

शादी के बहाने लेकर आया घर
इसके बाद उसने तत्काल प्लान बनाया और शादी का बादा कर वह युवती को अपने साथ घर लेकर पहुंचा. जहां उसने आगोश में आकर युवती की दुपट्टे से गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद उसने गांव के ही तलाब में रात के समय शव को फेंक दिया. अगले दिन 14 फरवरी को वह तलाब पहुंचा तो उसको डर था कि, शव से अगर बदबू आने लगी तो खुलासा हो जाएगा. फिर उसने दूसरा प्लान बनाया, जिसमें उसने 14 फरवरी को ही दोपहर के समय शव को बाहर निकाला और पास में ही स्थित कब्रिस्तान में शव को दफना दिया. हैरान करने वाली बात यह कि, जिस जगह शव को आरोपी ने दफनाया है उस जगह पहले से ही किसी की कब्र बनी हुई थी.

https://www.dainikjagranmpcg.com/state/madhya-pradesh/carryed-dead-body-thrown-into-the-pond-and-buried-girlfriend/article-11214

खबरें और भी हैं

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

टाप न्यूज

सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

मझौली जनपद पंचायत के विभागीय ग्रुप में सामने आया मैसेज, प्रभारी मंत्री के दौरे से पहले सोशल मीडिया पर वायरल...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
सीधी में वायरल व्हाट्सएप चैट से मचा बवाल, 3 हजार रुपए की मांग पर गरमाई सियासत

रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

प्रयागराज से रीवा लाई जा रही थी 1312 शीशी नशीली कफ सीरप, 19 वर्षीय तस्कर गिरफ्तार, पुलिस महानिरीक्षक और पुलिस...
मध्य प्रदेश  विंध्य/रीवा 
रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सोहागी पहाड़ पर घेराबंदी कर पकड़ी अवैध नशीली कफ सीरप की खेप, होंडा सिटी कार सहित लाखों का माल जब्त

ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए साझा की पुरानी यादें, भारत-न्यूजीलैंड साझेदारी, जनकल्याण और भविष्य के सहयोग पर दिया विशेष...
देश विदेश 
ऑकलैंड में भावुक हुए पीएम मोदी, बोले- 25 साल पुराना मफलर आज भी संभालकर रखा है

2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

संयुक्त संसदीय समिति का दावा- अधिकांश लोगों ने किया समर्थन, राज्यों से सुझाव लेकर तैयार हो रहा रोडमैप; संवैधानिक संशोधन...
देश विदेश 
2029 तक ‘वन नेशन, वन इलेक्शन’ लागू करने की तैयारी तेज, जेपीसी अंतिम रिपोर्ट सौंपने की दिशा में आगे

बिजनेस

ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप ओपनएआई पर एप्पल का बड़ा मुकदमा, ट्रेड सीक्रेट चोरी का लगाया आरोप
एप्पल ने अमेरिका की अदालत में दायर याचिका में ओपनएआई, उसके हार्डवेयर सहयोगी और दो पूर्व कर्मचारियों पर गोपनीय तकनीकी...
पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल फिर महंगे, नई कीमतें 11 जुलाई से लागू
शेयर बाजार में शानदार तेजी: सेंसेक्स 828 अंक उछला, निफ्टी 24,200 के पार; बैंकिंग और रियल्टी शेयरों ने भरी उड़ान
BSNL ने लॉन्च किया सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क भी होगी बातचीत; खरीदने के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
शेयर बाजार में जोरदार उछाल, सेंसेक्स 700 अंक चढ़ा; आईटी और मेटल शेयरों में दिखी मजबूत खरीदारी
Copyright (c) Dainik Jagran All Rights Reserved.